HomeNews Headlinesबेखौफ दबंग और बेबस पुलिस:पुलिस चौकी में जमकर हुई मारपीट और फायरिंग,लाइन...

बेखौफ दबंग और बेबस पुलिस:पुलिस चौकी में जमकर हुई मारपीट और फायरिंग,लाइन हाजिर हुए प्रभारी

सूत्रों का कहना है कि जिस वक्त पुलिस चौकी में मारपीट और फायरिंग हो रही थी, उस वक्त वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना अपने मोबाइल में कैद कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बताया जा रहा है कि इस विवाद में कई लोग जख्मी हुए हैं।



गोंडा/उत्तरप्रदेश…………


उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में पुरानी रंजिश को लेकर हुआ विवाद इस कदर बढ़ा कि पुलिस चौकी में ही जमकर मारपीट के बाद फायरिंग होने लगी। इस दौरान पुलिस चौकी में मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं, पुलिस ने 13 लोगों को नामजद करते हुए कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी हृदेश कुमार ने इस पूरी घटना को वर्चस्व की लड़ाई बताते हुए कहा कि 5 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। उन्होंने बताया कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, इस मामले में चौकी प्रभारी को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है और सीओ सिटी को इसकी जांच सौंप दी है।


क्या है मामला…………..


सूत्रों ने बताया कि पूरा मामला शहर के नगर कोतवाली क्षेत्र की सोनी गुमटी पुलिस चौकी का है। जानकारी के मुताबिक, यहां पहले तो दबंगों ने पीड़ित की झोपड़ी को आग के हवाले कर दिया और फिर जब पीड़ित अपनी गुहार लेकर पुलिस चौकी पहुंचा तो इलाके के दबंग लोग भी चौकी जा पहुंचे। इस दौरान दबंगों ने पुलिस चौकी के अंदर ही मारपीट करनी शुरू कर दी। सूत्रों ने बताया है कि पुलिस चौकी में बेधड़क घुसे दबंगों ने पीड़ित से मारपीट करने के दौरान बंदूक से कई राउंड फायरिंग भी की है। ऐसे में बेहतर कानून-व्यवस्था का दम भरने वाली पुलिस भी बेखौफ दबंगों के सामने बेबस नजर आई।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!