“अपराधियों के हौसले इतने बुलंद थे कि घटना को अंजाम देने के बाद पीड़िता को थाने के सामने फेंक गए और किसी को भनक तक नहीं लगी”
कानपुर/उत्तरप्रदेश…………
आज एक दिल दहलाने वाली वारदात यूपी के कानपुर से सामने आ रही हैं। जहाँ दरोगा की बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की बात सामने आ रही है। मामला
शहर के काकादेव थानाक्षेत्र का है जहाँ एमटेक-बीटेक के 4 छात्रों ने 11वीं की छात्रा से गैंगरेप किया। उसके बाद उसे थाने के सामने फेंककर भाग गए। उसे खून से लथपथ हाल में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
क्या है मामला…………
कानपुर में एक बालिका इंटर कॉलेज की 11वीं की छात्रा दरोगा की बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। छात्रा अपनी सहेली के साथ कॉलेज गई थी। अनुराग नाम छात्र उसे बहला-फुसलाकर आभा अपार्टमेंट गीता नगर ले गया। जहां पहले से मौजूद अनुराग के 3 अन्य साथी जैकी, अभिषेक और शुभम ने एक साथ मिलकर छात्रा की आबरू लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी छात्र पीड़िता को बाबू पुरवा थाने के सामने फेंककर भाग गए। बेटी को खून से लथपथ हालत में देख परिजनों ने यशोदा नगर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी पाकर एसएसपी आनंद देव एसपी बेस्ट सीओ व फॉरेंसिक टीम पहुंची मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दो आरोपी छात्रों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक छात्र पुलिसकर्मी बेटा बताया जा रहा है।
