“बता दें कि आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 11/19 धारा 8,21 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है”
जबलपुर/मध्यप्रदेश…………
मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में पुलिस ने 26 लाख रुपये की स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है पुलिस ने आरोपी से 260 ग्राम स्मैक बरामद की है आरोपी तस्कर सुमित किरार (24) पुत्र जानकी किरार है, जिसे ओमती थाना इलाके के चंदन वन क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुट गई है। गौरतलब है कि सुमित किरार वर्ष 2016 में थाना तेन्दूखेडा में 12 ग्राम स्मैक के साथ पकडा जा चुका है।
क्या है मामला………….
मामले की जानकारी देते हुए जबलपुर एसपी अमित सिंह ने बताया ओमती नगर थाने के एसआई को मुखबिर से सूचना मिली थी कि छोटी कदकाठी वाला एक युवक बड़ी मात्रा में स्मैक लेकर ग्राहक की तलाश में घूम रहा है। इसके बाद पुलिस ने एसटीएफ की टीम के बाद इलाके की घेराबंदी कर सुमित किरार नामक पैडलर को दबोच लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह केवल स्मैक ग्राहक को देता था। नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा के रहने वाले आरोपी सुमित से पुलिस पूछताछ कर रही है। एसपी अमित सिंह ने बताया कि आरोपी तस्कर सुमित किरार से मौके पर करीब 260 ग्राम स्मैक बरामद की है, जिसकी बाजार में कीमत करीब 26 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस यह पता करने में जुटी है कि आरोपी स्मैक कहां से लाया था और किसे देने जा रहा है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।

इनकी रही सराहनीय भूमिका एसपी ने इनाम की घोषणा की………..
थाना प्रभारी ओमती श्री नीरज वर्मा, एस.टी.एफ. के निरीक्षक हरिओम दीक्षित ,सउनि रघुवीर सिंह आरक्षक निर्मल सिंह, हर्षवर्धन तिवारी अंजनी पाठक लेखन सिंह, चालक दिलावर सिंह तथा थाना ओमती के सउनि विनोद पाठक प्रधान आरक्षक हृदय नारायण पांडेय आरक्षक दीपक विश्वकर्मा, ओमकार की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री अमित सिंह (भा.पु.से.) ने टीम को नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत करने की घोषणा की हैं।
