HomeNews Headlinesपुलवामा में शहीद हुए CRPF जवानों के परिवारों को,इंदौर पुलिस एक दिन...

पुलवामा में शहीद हुए CRPF जवानों के परिवारों को,इंदौर पुलिस एक दिन के वेतन दान करेगी

“बता दें कि गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने सीआरपीएफ के काफिले पर हमला किया था, जिसमें 44 जवान शहीद हो गए थे”



इंदौर/मध्यप्रदेश…………


जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए CRPF जवानों के परिवारों की मदद के लिए सारा देश एकजुट होकर आगे आकर मदद कर रहा है। इसीक्रम में पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए हर विभाग मदद कर रहा है। ऐसे में शहीद जवानों के परिवारों की मदद करने के लिए इंदौर पुलिस भी आगे आई है। यहां सभी पुलिसकर्मियों ने एक दिन का वेतन पुलवामा में शहीद हुए जवानों के परिवारों को देने का फैसला किया है। इंदौर पुलिस द्वारा शहीदों के परिवारों को आर्थिक तौर पर मदद करने के लिए एक दिन का वेतन दिया जा रहा है। इंदौर डीआईजी ने भी इसके लिए निर्देश दिए हैं, हालांकि सभी पुलिसकर्मियों ने स्वेच्छा से पहले ही अपना वेतन देने का फैसला कर लिया था। इंदौर में फिलहाल 4 हजार से अधिक पुलिसकर्मी और पुलिस अधिकारी तैनात हैं।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!