कानपुर/उत्तरप्रदेश………..
यूपी के कानपुर देहात के पुखरायां कस्बे के रहने वाले यूपी 100 के सिपाही का शव बीते शनिवार को रेलवे स्टेशन पर लगे ओएचई लाइन के खंभे पर फांसी पर लटका मिला। मृतक सिपाही की तैनाती चित्रकूट जिले में थी मार्निंग वाक पर निकले एक परिचित ने शव लटकने की सूचना परिजनों और जीआरपी को दी। जीआरपी ने छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मामला विस्तार से……….
राजपुर थाना क्षेत्र के नवीपुर की मड़ैया निवासी 38 वर्षीय विनोद यादव पुलिस में सिपाही था। इस समय उसकी तैनाती चित्रकूट जिले में यूपी 100 में थी। विनोद पुखरायां के राजेंद्र नगर में आवास बनाकर परिवार के साथ रहता था। शनिवार सुबह मार्निंग वाक पर निकले बलवीर यादव ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर ओएचई लाइन के खंभे पर विनोद का शव लटका देखा सिपाही का शव गमछे से बने फंदे पर लटक रहा था। बलवीर ने विनोद के परिजनों के साथ जीआरपी चौकी इंचार्ज विजय नारायण पांडेय को सूचना दी। चौकी इंचार्ज ने शव नीचे उतरवाकर इसकी जानकारी मृतक सिपाही के परिजनों को दी। घटना की सूचना मिलते ही आनन-फानन में पिता लाखन सिंह, भाई अनूप, अतर व रूप सिंह, पत्नी प्रीती व मां विमला देवी रोते बिलखते रेलवे स्टेशन पहुंचीं।
