गुना/मध्यप्रदेश………..
चुनावी सरगर्मियों के बीच जमीनी कार्यकर्ता की नाराजगी किसी भी पार्टी को महँगी पड़ सकती हैं। एक कार्यकर्ता अपने दिन रात अपनी पार्टी और नेता के लिए खराब करता है और उसके बाद चाहता भी हैं तो क्या?? अपने नेता की एक झलक और उसका आशीष इस सोच के साथ वह अपना पसीना वहाता रहता है। लेकिन शायद ही बड़े-बड़े पदों पर आसीन राजनेता अपने आम कार्यकर्ता के इस दर्द को समाज सकें। क्योंकि गुना-शिवपुरी लोकसभा सीट पर सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की स्थिति काफी मजबूत नहीं है। भाजपा ने यदि यहां से तगड़ा प्रत्याशी उतार दिया तो इतिहास बदल सकता है। पिछले दिनों ज्योतिरादित्य सिंधिया शिवपुरी की सभा में जनता से अपनी गलती पूछ रहे थे। अशोकनगर में रोटरी और लायंस जैसी समाजसेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों से अपने लिए जनसंपर्क करने की अपील कर रहे थे। इसी बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया ने रविवार को कांग्रेस के पन्ना प्रभारियों से वन-टू-वन चर्चा की। इस दौरान एक महिला कार्यकर्ता ने उनके साथ सेल्फी लेना चाही, तो उन्होंने मना कर दिया। इससे नाराज कार्यकर्ता अपने गले से आईडी कार्ड उतारकर टेबल पर रखकर चली गई।
क्या है मामला………….
नानाखेड़ी स्थित गार्डन में पोलिंग बूथ प्रभारी और उनकी टीम के लिए अलग-अलग टेबल लगाई गई थीं। जब प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया कार्यक्रम में पहुंची, तो उन्होंने कहा कि मुझे अच्छा लगा कि आपसे मिलने का मौका मिला। आप सभी अपना काम छोड़कर मुझसे मिलने और बातचीत करने आए।
जहां हमें एक-दूसरे को समझने और समझाने का मौका मिलेगा। इस दौरान एक महिला कार्यकर्ता ने उनके साथ सेल्फी लेना चाही। उन्होंने एतराज जताते हुए सेल्फी लेने से मना किया, लेकिन कार्यकर्ता जिद पर अड़ी रही। दोनों के बीच कुछ देर बहस भी हुई। तब प्रियदर्शिनी राजे ने उसे समझाया कि अभी काम कर लें।
उसके बाद फोटो ले लेना, लेकिन कार्यकर्ता को यह बात अच्छी नहीं लगी। उसने गले से अपना आईडी कार्ड उतारकर टेबल पर रखा और वहां से चली गई। इसी तरह एक अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता के काम का श्रेय दूसरों ने लिया तो वह भी आईडी कार्ड उताकर जाने लगा लेकिन नेताओं की समझाइश पर रुक गया।
इनका कहना……….
वन-टू-वन चर्चा के बीच महिला कार्यकर्ता महारानी के साथ सेल्फी लेना चाह रही थीं लेकिन कार्यक्रम बाधित होने से उन्होंने मना किया। बाद में सेल्फी लेने को कहा था। इससे कुछ नाराजगी रही होगी, लेकिन पार्टी के अंदरुनी कार्यक्रम में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है। महिला कार्यकर्ता आगे भी पार्टी के लिए काम करती रहेगी।
–विट्ठलदास मीना, जिलाध्यक्ष कांग्रेस, गुना।
