HomeNews HeadlinesVIDEO:बीजेपी विधायक आकाश विजयवर्गीय को जमानत मिलने पर,समर्थकों ने खुलेआम हवाई फायर...

VIDEO:बीजेपी विधायक आकाश विजयवर्गीय को जमानत मिलने पर,समर्थकों ने खुलेआम हवाई फायर कर दहशत फैलाई

बता दें कि विधायक घर पहुंचकर अपने समर्थकों के साथ मिल रहे हैं। बताया जा रहा है कि जब समर्थक द्वारा हर्ष फायर करने की खबर जब विधायक को मिली तो उन्होंने सभी समर्थकों को संदेश दिया कि वे ऐसी कोई काम न करें।



इंदौर/मध्यप्रदेश………..


इंदौर नगर निगम अधिकारी को क्रिकेट बैट से पीटने के मामले में जेल में बंद विधायक आकाश विजयवर्गीय को भोपाल की स्पेशल कोर्ट ने शनिवार को जमानत दी। यह खबर जैसे ही उनके समर्थकों को लगी तो वे विधायक के कार्यालय के बाहर जमा हो गए और नाचते हुए हवाई फायर करने लगे। इस घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है। हवाई फायर करने वाला समर्थक कौन था अभी यह साफ नहीं हो पाया है। रविवार सुबह जेल से विधायक आकाश को रिहा कर दिया गया है।


वीडियो देखें…………


Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!