HomeBreaking Newsनए साल का तोहफा,इन IPS अधिकारियों को दिया सीनियर ग्रेड पे स्केल...

नए साल का तोहफा,इन IPS अधिकारियों को दिया सीनियर ग्रेड पे स्केल व प्रमोशन

भोपाल/मध्यप्रदेश।

मध्यप्रदेश के गृह विभाग ने 18 आईपीएस (IPS) अधिकारियों को पदोन्नति के आदेश जारी किये तो वहीं 23 आईपीएस अधिकारियों को प्रवर श्रेणी वेतनमान (सीनियर ग्रेड पे स्केल) देने के आदेश किये है, इन अधिकारियों को ये (Senior Grade Pay Scale) 13 वर्ष की सेवा पूरी करने के बाद मिला है और ये नए साल यानि 01 जनवरी 2023 से प्रभावशील होगा।

मध्यप्रदेश में IPS अधिकारियों के प्रमोशन,यहां देखें लिस्ट

मप्र शासन ने आज शुक्रवार को आईपीएस अधिकारियों की पदोन्नति सूची जारी की है, तीन अलग अलग जारी पदोन्नति आदेश में कुल 18 आईपीएस अधिकारियों के नाम हैं। गृह विभाग (MP Home Department) ने आज जो पदोन्नति सूची जारी की हैं उनमें 12 पुलिस अधीक्षक को उप पुलिस महा निरीक्षक बनाया है। इन सभी अधिकारियों को शासन ने उच्च वेतनमान दिया है जिस जगह ये IPS अधिकारी पदस्थ हैं वहीँ रहेंगे।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!