HomeBreaking Newsभीषण सड़क हादसा:मध्यप्रदेश के रीवा में बस और ट्रक की टक्कर में...

भीषण सड़क हादसा:मध्यप्रदेश के रीवा में बस और ट्रक की टक्कर में 15 लोगों की मौत,दर्जनों घायल

रीवा/मध्यप्रदेश।

मध्यप्रदेश के रीवा में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इस भीषण सड़क हादसे में बस और ट्रक में टक्कर हो गई।
दरअसल,मध्यप्रदेश के रीवा के नजदीक नेशनल हाईवे-30 पर भीषण बस हादसा हो गया। सोहागी पहाड़ी से उतरते समय बस आगे जा रहे ट्रेलर में घुस गई। हादसे में 15 यात्रियों की मौत हो गई। 40 से ज्यादा यात्री घायल हैं। सोहागी पुलिस मौके पर पहुंची और बस में फंसे यात्रियों को रेस्क्यू किया।

गंभीर घायलों को एंबुलेंस से त्योंथर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। हादसा इतना भीषण था कि चार से ज्यादा लोग बस के अगले हिस्से में फंस गए। इन्हें जेसीबी से काटकार बाहर निकाला गया। मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है।

घायलों को उपचार के लिए ले जाते हुए

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,हादसा शुक्रवार की रात 11.30 बजे रीवा से 70 किमी दूर सोहागी पहाड़ पर हुआ। चश्मदीदों के मुताबिक, बस पहाड़ से नीचे उतरते वक्त ट्रक से जा टकराई। हादसे के वक्त बस की रफ्तार काफी तेज थी। बस हैदराबाद से गोरखपुर जा रही थी। मरने वालों में ज्यादातर लोग उत्तरप्रदेश के बताए जा रहे हैं। घायलों में ज्यादातर लोग मजदूर हैं। सभी दीपावली मनाने अपने घर लौट रहे थे।

इनका कहना

–रीवा कलेक्टर मनोज पुष्प ने बताया कि बस के अगले हिस्से को ज्यादा नुकसान हुआ। रफ्तार ज्यादा होने से यह ट्रेलर में घुस गया। इससे बस के केबिन और फ्रंट सीट पर बैठे यात्रियों की मौत हुई है।घायल यात्रियों को संजय गांधी अस्पताल (रीवा) भेजा गया है।

–SP नवनीत भसीन ने बताया, ‘ट्रेलर के सामने का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हुआ है। ऐसे में आशंका है कि ट्रेलर भी आगे जा रहे वाहन से टकराया होगा। ट्रेलर ड्राइवर ने अचानक से ब्रेक लगाए होंगे, इतने में पीछे से आ रही बस ट्रेलर में घुस गई। ट्रेलर के ड्राइवर और क्लीनर मौके से फरार हो गए हैं।’ हालांकि, अभी तक हादसे की वजह का पता नहीं चला है।

रीवा प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी

रीवा प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर 8319706674 और 7049122399 जारी किया है। फोन कर घटना के संबंध में जानकारी ले सकते हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हादसे पर दुख व्यक्त किया

मृतकों के परिवार को 2-2 लाख की मदद का ऐलान
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख जताया। उत्तरप्रदेश सरकार ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक मदद का ऐलान किया है।

वीडियो देखें

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!