HomeBreaking Newsलोकायुक्त ने रिश्वतखोर रोजगार सहायक को एक लाख की रिश्वत लेते रंगे...

लोकायुक्त ने रिश्वतखोर रोजगार सहायक को एक लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा

बता दें कि सरपंच के भाई असीम खान ने बताया कि पिछले डेढ़ साल में रोजगार सहायक 4 प्रतिशत के हिसाब से 9 लाख रुपए ले चुका है। इस बार वह 7 प्रतिशत के हिसाब से रुपए मांग रहा था। इसलिए दो लाख में सौदा कर लोकायुक्त में शिकायत की थी।
पहली किस्त के एक लाख रुपए लेने के लिए नरेंद्र सिंह ने शिकायतकर्ता को जनपद के सामने चाट के ठेले पर बुलाया था।


शिवपुरी/मध्यप्रदेश।

मध्यप्रदेश में रिश्वतखोरों के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इस बीच अब रिश्वतखोरी का नया मामला मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से सामने आई है। यहां ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रोजगार सहायक को रिश्वत लेेते गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से जनपद पंचायत में हड़कंप मच गया।

रोजगार सहायक नरेन्द्र सिंह सोलंकी लोकायुक्त की गिरफ्त में

दरअसल,करैरा जनपद पंचायत कार्यालय के सामने ग्वालियर की लोकायुक्त पुलिस ने नरवर जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत सिलरा के रोजगार सहायक नरेन्द्र सिंह सोलंकी को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

क्या है पूरा मामला,2 लाख 17 हजार की मांगी थी रिश्वत

लोकायुक्त की गिरफ्त में रोजगार सहायक नरेन्द्र सिंह सोलंकी

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्वालियर लोकायुक्त को शिकायत मिली थी जनपद पंचायत नरवर के अधीन आने वाली ग्राम पंचायत सिलरा का रोजगार सहायक नरेन्द्र सिंह सोलंकी बिल पेमेंट कराने के ऐवज में सात प्रतिशत कमीशन मांग रहा था। शिकायतकर्ता ग्राम सिलरा सरपंच आमिर खान के भाई असीम खान ने बताया कि लगातार कमीशन की डिमांड से परेशान होकर मैंने लोकायुक्त ग्वालियर से संपर्क किया था। उनके बताए तरीके से रिकॉर्डिंग की, फिर टीम ने ट्रैप किया। शिकायत कर्ता ने बताया कि पंचायत के कामों में कमीशन के रूप में 2 लाख 17 हजार रुपये मांगे जा रहे थे। दो लाख में सौदा तय हुआ। पहली किस्त के एक लाख देने के दौरान रोजगार सहायक गिरफ्तार किया गया है।

ग्वालियर लोकायुक्त टीम की ओर से बताया गया कि शिकायत की पुष्टि के बाद रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ने की योजना बनाई गई थी। शिकायतकर्ता को एक लाख रुपये पहली किस्त के रूप में देने के लिए तैयार किया गया था। करैरा जनपद पंचायत कार्यालय के सामने दोपहर जैसे ही रोजगार सहायक ने रुपये लिए, लोकायुक्त टीम ने दबोच लिया। मौके पर ही उसके हाथ धुलवाए गए, जो कैमिकल युक्त नोट लेने के कारण लाल हो गए।
कार्रवाई करने वाली टीम में योगेश कुरचानिया, कविंद्र सिंह चौहान, राघवेंद्र सिंह तोमर, भरत सिंह किरार, अंजली शर्मा, हेमंत शर्मा, सुरेंद्र सेविल, देवेंद्र पवैया, विनोद शाक्य, अंकित शर्मा, अमर सिंह गिल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!