HomeNews HeadlinesVIDEO:प्लाटून कमांडर अनुराग शर्मा का निधन,अगले महीने थी शादी,वही दूसरी ओर आर्मी...

VIDEO:प्लाटून कमांडर अनुराग शर्मा का निधन,अगले महीने थी शादी,वही दूसरी ओर आर्मी के जवान को वाहन ने रौंदा

इंदौर/गुना/मध्यप्रदेश…………..


मध्यप्रदेश के इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती मप्र पुलिस के प्लाटून कमांडर अनुराग शर्मा की मलेरिया से मौत हो गई। वे  36वीं बटालियन बालाघाट में पदस्थ थे। अनुराग शर्मा की 16 जनवरी को शादी होने वाली थी। बॉम्बे अस्पताल प्रबंधन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शर्मा को चार दिन पहले गुना से लाया गया था। उन्हें यहां आईसीयू में भर्ती किया गया था। उनका मलेरिया बिगड़ा हुआ था। अस्पताल महाप्रबंधक राहुल पाराशर ने बताया, मरीज को मलेरिया होने के बाद ज्वाइंडिस, हेपेटाइटिस बी सहित कई अन्य कॉम्पलिकेशन थे। उन्हें सीधे वेंटिलेटर पर रखकर इलाज किया जा रहा था। तमाम प्रयासों के बाद भी उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। गुरुवार को इलाज के दौरान मौत हो गई।


16 जनवरी को शादी होने वाली थी,शादी की खुशियां मातम में बदल गई…………..


प्राप्त जानकारी के अनुसार,गुना निवासी अनुराग शर्मा नक्सल प्रभावित बालाघाट जिले के बिरसा थाना क्षेत्र की मछरदा चौकी प्रभारी के पद पर पदस्थ थे। बिरसा टीआई रविकांत डेहरिया ने बताया, अनुराग बहुत ही मेहनती और इमानदार अफसर था। सेहत का विशेष ध्यान रखते हुए नियमित एक्सरसाइज करते थे। 25 नवंबर को ही सगाई के लिए छुट्टी लेकर गए थे। 16 जनवरी को गुना में सूबेदार पद पर पदस्थ युवती से शादी तय हुई थी। इस दौरान ही उसने मलेरिया होने और घर जाकर आगे का इलाज कराने की जानकारी दी थी। 30 नवंबर को तबीयत खराब होने पर छुट्टी बढ़ाने के लिए उनसे बात हुई। चार दिन पहले हालत ज्यादा बिगडऩे पर इंदौर के बांबे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चार दिन चले इलाज के बाद मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलते ही परिजन बदहवास हो गए। उनकी 16 जनवरी को शादी होने वाली थी। घर में शादी की खुशियां मातम में बदल गई।


अज्ञात वाहन की टक्कर से आर्मी के जवान की इलाज के दौरान मौत,साथियों ने नम आंखों से विदाई दी


जबलपुर/ग्वालियर/मप्र……………


बता दें कि मृतक जवान रामेंद्र सिंह तोमर जो कि मूलतः डबरा के रहने वाले थे और जबलपुर के सिग्नल आर्मी में पदस्थ थे।




जबलपुर के आर्मी सिग्नल में पदस्थ जवान की आज इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना ग्वालियर के बिलौआ तिराहे की है जहां अज्ञात वाहन ने जवान को रौंद दिया था। घटना के बाद आनन फानन में स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए जवान को आर्मी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां 12 घंटे के बाद उनकी मौत हो गई। घायल जवान का नाम रामेंद्र सिंह तोमर बताया जा रहा है जो कि मूलता मानिकपुर कॉलोनी डबरा के रहने वाले थे।आर्मी जवान रामेंद्र सिंह तोमर छुट्टी में घर आए हुए थे। आज सुबह जब रामेंद्र सिंह किसी काम से ग्वालियर आये हुए थे और जब वो वापस अपने घर डबरा जा रहे थे तभी बिलौआ तिराहे पर अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना के बाद लोगो ने घायल जवान को मुरार के आर्मी अस्पताल में भर्ती करवाया था जहां डॉक्टरों ने उनका गहन इलाज किया लेकिन बावजूद उसके रामेंद्र सिंह की मौत हो गई। रामेंद्र सिंह की मौत की खबर सुनते ही उसके परिवार सहित समूचे इलाके में सन्नाटा पसर गया।इधर जबलपुर में भी रामेंद्र सिंह तोमर की मौत के बाद उसके साथी सदमे में हैं।


सभी ने नम आंखों से विदाई दी,वीडियो देखें…………..


Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!