बता दें कि कोषालय विभाग में अधिकतर भुगतानों के रुपए लिए जाने का यह कोई नया मामला नहीं है। इसके पूर्व भी कई लोगों ने अपने भुगतानो के लिए रुपए देने की बातें की जाती रही है। परन्तु संबंधित व्यक्त जल्द से जल्द अपना भुगतान करवाना चाहता है इसलिए शिकायत नहीं हो पाती है। अब मामला पूरी तरह साफ होने बाद देखते है इस पर अधिकारी क्या एक्शन लेते हैं।
राजगढ़/मध्यप्रदेश।
मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में कोषालय की एक महिला अधिकारी का अपने कार्यालय की सीट पर नोट गिनते हुए वीडियो वायरल हो रहा है।
सहायक कोषालय अधिकारी घूस लेते हुए वीडियो में कैद हुई हैं। मामला मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले का है। राजगढ़ जिला कोषालय विभाग का कोषालय में पदस्थ कर्मचारियों द्वारा विभिन्न तरह के भुगतानों के लिए संबंधित से रुपए लेने की मौखिक शिकायते मिलती रहती है। इस बार खुद सहायक कोषालय अधिकारी दीपिका सोनी एक सेवानिवृत्त कर्मचारी से पेंशन से जुड़े भुगतान के लिए 3 हजार रुपए घूस लेते हुए कैमरे में कैद हो गई। रिश्वत लेने के बाद सहायक कोषालय अधिकारी ने सेवानिवृत्त कर्मचारी को जल्द पेंशन भुगतान का भरोसा दिया। हालांकि हम वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करते।
क्या है पूरा मामला
प्राप्त जानकारी के अनुसार,एक निर्माण विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी का एक भुगतान कोषालय विभाग में लंबित था। सेवानिवृत्त कर्मचारी को जब भुगतान में काफी विलंब हो गया तो उसने सहायक कोषालय अधिकारी दीपिका सोनी को तीन हजार रुपए दिए। इसका वीडियो रिकार्डिंग भी कर्मचारी के पास बैठे उसके साथी ने बना ली। वीडियो में स्पष्ट नजर आ रहा है कि 3 हजार रुपए लेने के बाद सहायक अधिकारी कैलकुलेटर में और राशि देने की फिगर टाईप करके संबंधित को दिखाती है। इसके बाद कर्मचारी को दो-तीन दिन में भुगतान करने का आश्वासन देती है।
इनका कहना
जब मीडिया ने इस संबंध में सहायक कोषालय अधिकारी से जानकारी मांगी तो घूस लेने की किसी भी बात से इंकार किय़ा। जबकि मीडिया के पास रुपए लिए जाने संबंधी पूरा वीडियो है। वहीं राजगढ़ कलेक्टर हर्ष दीक्षित ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
