HomeBreaking Newsपूर्व मंत्री व विधायक जीतू पटवारी के खिलाफ मामला दर्ज,कांग्रेस ने तंज...

पूर्व मंत्री व विधायक जीतू पटवारी के खिलाफ मामला दर्ज,कांग्रेस ने तंज कसा

बता दें कि तीन दिन पहले हुए विवाद में स्वास्थ्य अधिकारी विधायक जीतू पटवारी पर केस दर्ज कराने राजेन्द्र नगर थाने पहुंचे थे। यहां कांग्रेस के नेता दीपू यादव से बात कर उन्होंने लिखित में कोई शिकायत नहीं करने की बात कही थी। लेकिन अगले दिन सफाईकर्मियों ने थाने पर प्रदर्शन कर दिया। जिसके बाद तीसरे दिन जोन पर हड़ताल कर सफाईकर्मी प्रदर्शन करने थाने पहुंचे थे। बाद में उन्होंने अपनी बात नहीं मानने पर पूरे शहर में हड़ताल की धमकी दी थी।


इंदौर/मध्यप्रदेश।

कांग्रेस विधायक व पूर्व मंत्री जीतू पटवारी के खिलाफ इंदौर में राजेन्द्र नगर थाना में एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने विधायक के खिलाफ यह कार्रवाई नगर निगम के स्वास्थ्य प्रभारी उत्तम यादव की शिकायत पर दर्ज की। आरोप है कि दो दिन पूर्व दुर्गा नगर में दवा छिड़काव के वक़्त विधायक जीतू पटवारी ने उत्तम यादव से अभद्रता की थी। पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा डालने की धारा 353,294 के तहत केस दर्ज किया।
जीतू पटवारी के खिलाफ इस मामले में केस दर्ज नहीं होने के पहले सफाई कामगारों ने पूरे शहर भर में हड़ताल की बात कही थी। जिसमें प्रशासन के आला अधिकारी पहले उन्हें समझाने की बात कर रहे थे। लेकिन सफाईकर्मी इस बात पर राजी नहीं हुए। बाद में वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर कारवाई की गई।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,राजेंद्र नगर थाना टीआइ अमृता सोलंकी के मुताबिक नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी उत्तम पुत्र यशवंत यादव निवासी 401 बी/4 संवाद नगर इंदौर की शिकायत पर केस दर्ज किया गया।
यादव ने पुलिस को बताया कि दो दिन पूर्व वह पालदा स्थित दुर्गानगर में साफ सफाई और दवाईयों का छिड़काव करने गए थे। उस वक्त जीतू पटवारी ने विवाद किया और दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी।
डाक्टर उत्तम यादव घटना के बाद निगम कर्मचारियों को लेकर थाने पहुंचे और केस दर्ज करवाने की मांग की। पुलिस ने लिखित आवेदन लेकर कायमी करने की प्रक्रिया भी शुरु कर दी। कुछ देर बाद यादव रिपोर्ट लिखवाने से पलट गए। उन्होंने लिखित में कहा कि कोई कार्रवाही नहीं चाहते है। भाजपा नेता उमेश शर्मा ने तत्काल एक ट्विट किया और कहा कि यादव कांग्रेस नेता अरुण यादव के रिश्तेदार है। यादव के इशारे पर ही उन्होंने कार्रवाई से इन्कार किया है। मामला आला अफसरों तक पहुंचा। निगम कर्मचारियों ने भी थाने में प्रदर्शन किया। शुक्रवार को यादव दोबारा थाने पहुंचे और जीतू पटवारी पर केस दर्ज करवा दिया। टीआइ के मुताबिक मामले की जांच की जाएगी।

कांग्रेस ने कसा तंज,दबाव के कारण तीन दिन बाद दर्ज की एफआइआर

जीतू पटवारी पर मामला दर्ज होने के बाद कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा ने प्रदेश सरकार पर दबाबा बनाने का आरोप लगाया है उन्होंने टि्वटर पर लिखा है कि पूर्व मंत्री व विधायक जीतू पटवारी के खिलाफ साधारण मामले में राजनैतिक, प्रशासनिक दबाव के 3 दिन बाद FIR दर्ज हुई है। यह सरकारी चरित्र के संदिग्ध होने का स्पष्ट प्रमाण है! याद रहे भ्रष्टों-बेईमानों की फ़ौज ने बर्रे के छत्ते में हाथ डाला है,कल हुई भी आएगा?

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!