HomeBreaking Newsएमपी में 31 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी:दतिया, भिंड-मुरैना में भारी...

एमपी में 31 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी:दतिया, भिंड-मुरैना में भारी से अति भारी वर्षा की संभावना

बता दें कि प्रदेश के 10 जिले अभी भी रेड जोन में शामिल हैं। जहां पर काफी कम बारिश हुई है। रेड जोन में धार, खरगोन, होशंगाबाद, छतरपुर, दमोह, पन्ना, कटनी, जबलपुर, सिवनी और बालाघाट जिले शामिल हैं।
मौसम विभाग ने दतिया, भिंड और मुरैना में 24 घंटे के भीतर भारी से भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यहां 2.5 से 8 इंच तक बारिश हो सकती है।


भोपाल/मध्यप्रदेश।

मध्यप्रदेश के 31 जिलों में अगले 24 घंटे के भीतर भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने दतिया, भिंड और मुरैना में मूसलधार बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 8 इंच तक बारिश हो सकती है। वहीं शाजापुर, आगर, राजगढ़, सीहोर, होशंगाबाद समेत 28 अन्य जिलों में भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है। इन जिलों में 4.5 इंच बारिश हो सकती है। बाकी बचे 14 जिलों में भी रिमझिम बारिश का दौर जारी रहेगा।
भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर समेत सभी 10 संभागों में बारिश और गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है। बता दें कि प्रदेश में पिछले 3 दिन से झमाझम बारिश का दौर जारी है। ग्वालियर-चंबल से लेकर मालवा-निमाड़ में भी खूब बारिश हो रही है। वहीं 17 सितंबर से नया सिस्टम एक्टिव होने से भी प्रदेशभर में तेज बारिश होगी। मौसम वैज्ञानिकों ने भी एक सप्ताह तक अच्छी बारिश होने की बात कही है।

इन जिलों में भारी बारिश की संभावना

रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, अनूपपुर, शहडोल, डिंडौरी, बालाघाट, सागर, छतरपुर, पन्ना, दमोह, टीकमगढ़, निवाड़ी, शिवपुरी, अशोकनगर, ग्वालियर, श्योपुर, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, होशंगाबाद, बैतूल, खरगोन, शाजापुर, आगर और मंदसौर में 2.5 से 4.5 इंच तक बारिश हो सकती है।
मध्यप्रदेश के श्योपुर, शिवपुरी, गुना, नीमच, आगर, राजगढ़, विदिशा व अशोक नगर ऐसे जिले हैं, जहां पर बेहतर बारिश हो चुकी है। वहीं मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, इंदौर, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर, खंडवा, बैतूल, देवास, सीहोर, शाजापुर, भोपाल, रायसेन, हरदा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, टीकमगढ़, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, दतिया, सतना, रीवा, सीधी, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, मंडला और डिंडौरी जिले ग्रीन जोन में है।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!