HomeBreaking Newsपुलिस ने दो शातिर लुटेरों को दबोचा,तीन वारदातों का खुलासा

पुलिस ने दो शातिर लुटेरों को दबोचा,तीन वारदातों का खुलासा

बता दें कि करीब दो किलोमीटर के एरिया में करीब 70 के लगभग CCTV कैमरे खंगाले तो कुछ और फुटेज मिले। बाइक सवार माड़रे की माता मंदिर की तरफ जाते दिखे। पुलिस को एक रूट मिला। उस पर काम करने के बाद पुलिस ने फुटेज के आधार पर दो संदेहियों को उठाया। जिन्होंने कुछ देर बाद पुलिस के सामने पूरी वारदात को कुबूल कर लिया है। लुटेरों ने शहर की 3 वारदात करना कुबूल किया है।


ग्वालियर/मध्यप्रदेश।

मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में ताबड़तोड़ रोड की वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लुटेरों की पहचान अनिकेत परिहार निवासी मांडरे की माता मंदिर के पास,निष्कर्ष कडेरे निवासी हजीरा चार शहर का नाका के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपियों में से एक का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने झाँसी रोड थाना क्षेत्र में पिछले दिनों उनके द्वारा की गई दो चैन स्नेचिंग स्वीकार की साथ ही एक विश्व विद्यालय थाना की लूट भी कुबूल की। लुटेरों को पकड़ने वाली टीम को एसपी ने 10 हज़ार रुपये का नगद इनाम दिया जाएगा।

क्या है पूरा मामला

मीडिया को जानकारी देते पुलिस अधीक्षक ग्वालियर

प्राप्त जानकारी के अनुसार,एसपी अमित सांघी (SP Amit Sanghi) ने पत्रकारों को जानकारी दी कि पिछले दिनों 11 सितम्बर को मांढरे की माता मंदिर चौराहे पर एक बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन लूटी गई फिर थोड़ी देर बाद एक और चेन स्नेचिंग की घटना हुई। लूट की सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना के बाद एडिशनल एसपी राजेश दंडोतिया, सीएसपी रत्नेश तोमर और टीआई थाना झाँसी रोड मिर्जा आसिफ बेग ने टीम गठित कर बदमाशों की तलाश शुरू की।
घटना के आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखे गए, फुटेज को रिवर्स फॉरवर्ड कर देखा गया तो एक जगह बदमाश दिखाई दिए। उसके बाद पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पूछताछ में झाँसी रोड थाना क्षेत्र की दोनों चेन स्नेचिंग स्वीकार की। पुलिस ने इनके कब्जे से लूटी गई सोने की चेन भी बरामद कर ली। पूछताछ में बदमाशों ने विश्व विद्यालय थाना क्षेत्र में उनके द्वारा की गई एक और चेन लूट स्वीकार की।

नशे की लत ने लुटेरा बनाया

लुटेरों ने हाल ही में 3 वारदात करना कुबूल कर लिया है।
वह पेशेवर लुटेरे हैं। कोई को शक नहीं हो इसलिए सामान्य समय में वह ऑटो चलाते हैं। पर जैसे ही गांजा का नशा उतरता और रुपए कम पड़ते थे तो वह बाइक उठाकर सड़कों पर लूट करने निकल जाते थे।
एक साल पहले उनकी दोस्ती झांसी रोड के ऑटो स्टैंड पर हुई थी। वह दोनों ही ऑटो चलाते थे। वहीं गांजा और स्मैक के नशे की लत लगी और इसी लत ने दोनों को एक दूसरे का गहरा दोस्त बना दिया। फिर इसी नशे के लिए दोनों वारदात करने लगे। बीते 15 दिन में शहर में तीन वारदातों को अंजाम दिया है। आगे की प्लानिंग और भी खतरनाक थी। दोनों पकड़े नहीं जाते थे तो ताबड़तोड़ लूट की वारदात करना थी।

तीन वारदातों का खुलासा हुआ

पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ के बाद 11 सितंबर को हुई 60 वर्षीय विद्या देवी पत्नी एचबी साहू निवासी यादव कॉलोनी से मंगलसूत्र लूटना कुबूल किया है। साथ ही बताया कि इसी वारदात से आधा घंटा पहले उसी इलाके में संगीता पत्नी गोपाल कुशवाह निवासी टापू वाला मोहल्ला से भी लूट की थी। एक वारदात विश्वविद्यालय इलाके में उपायुक्त भदौरिया के बंगले के पास 31 अगस्त की शाम अर्चना पाराशर पत्नी पंकज पाराशर निवासी न्यू गोविन्द पुरी से की थी। उसके भी मंगलसूत्र और बाला लूटे थे।

इनका कहना

एसपी ने कहा कि आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा उम्मीद है कि आरोपियों से कोई और पुरानी घटना का भी खुलासा हो जाये। एसपी ने लूट का खुलासा करने वाली टीम की तारीफ करते हुए कहा कि एडिशनल एसपी राजेश दंडोतिया,सीएसपी रत्नेश तोमर और झाँसी रोड थाने के टीआई मिर्जा आसिफ बेग एवं उनकी टीम ने बहुत मेहनत की। इसलिए इन्हें मेरी तरफ से 10 हज़ार रुपये का कैश रिवार्ड दिया जा रहा है।

लूट का वीडियो देखें

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!