HomeNews HeadlinesTI की पोस्ट से पुलिस विभाग में हड़कंप:ये दलालों की सरकार हैं,मुझे...

TI की पोस्ट से पुलिस विभाग में हड़कंप:ये दलालों की सरकार हैं,मुझे भी जल्दी हटाइए कमलनाथ जी

ग्वालियर/मध्यप्रदेश…………


मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में एक फेसबुक पोस्ट ने गुरुवार को पुलिस विभाग में खलबली मचा दी। जिसने वर्तमान में सत्ताधारी कांग्रेस सरकार पर ही कई प्रश्रचिन्ह खड़े कर दिए ????? दरअसल पोस्ट भी किसी राह चलते नागरिक ने नही बल्कि थाने के जिम्मेदार पद पर बैठे थाना प्रभारी के फेसबुक एकाउंट से किये गए हैं।


क्या लिखा है विवादित पोस्ट में…………


दरअसल पोस्ट में लिखा है कि

“ये दलालों की सरकार है, मुझे भी जल्दी हटाइए कमलनाथ जी”

यह पोस्ट ग्वालियर में तिघरा थाने के टीआई अमित सिंह भदौरिया के नाम पर बने फेसबुक अकाउंट से की गई है। लेकिन इस संबंध में श्री भदौरिया का कहना है कि मैंने इस तरह की कोई पोस्ट शेयर नहीं की। न ही मुझे इसकी जानकारी है। जो स्क्रीन शॉट गुरुवार शाम को वायरल हुआ, उस पर 9 लोगों के कमेंट हैं। इसके बाद फेसबुक से यह पोस्ट हट गई।


इनका कहना………….


एसपी नवनीत भसीन का कहना है कि इस प्रकरण के संबंध में उन्हें जानकारी नहीं है। प्रकरण संज्ञान में आने पर जांच की जाएगी। वहीं आईजी राजाबाबू सिंह ने मामले की जांच कराने की बात कही है। 

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!