HomeNews Headlinesशार्ट एनकाउंटर में इनामी बदमाश गिरफ्तार,अंधेरे का फायदा उठाकर दूसरा भागने में...

शार्ट एनकाउंटर में इनामी बदमाश गिरफ्तार,अंधेरे का फायदा उठाकर दूसरा भागने में कामयाब

सीतापुर/उत्तरप्रदेश………


सीतापुर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई है इसमें 2 साल से फरार चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश को गोली लग गई।

घायल बदमाश को गिरफ्तार कर उसे अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है जबकि बदमाश का एक साथी अंधेरे का फायदा उठा कर भागने में सफल रहा पुलिस को बदमाश के पास से तमंचा,कारतूस और चोरी की एक बाइक बरामद हुई है।


एसपी ने बताया………


पुलिस अधीक्षक आनंद कुलकर्णी ने बताया कि पकड़े गए बदमाश की पहचान मदन गोड़िया के रूप में हुई है वह चठिया थाना के इमलिया सुल्तानपुर गांव का निवाली है मदन गोड़िया 2 साल पहले खैराबाद थाना क्षेत्र में एक लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया था

इसके बाद से पुलिस उसे लगातार तलाश रही थी

उस पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम भी घोषित कर रखा था।


घटनाक्रम……..


मामला बिसवां थाना क्षेत्र के कटरा पुल के पास का है पुलिस की छापामारी की इस पर मौजूद बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई

इससे वह घायल हो गया जबकि अंधरे का फायदा उठाते हुए घायल बदमाश का एक साथी मौके से भागने में सफल रहा।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!