HomeNews Headlinesदुःखद:पीएम की रैली से लौट रहे BJP कार्यकर्ताओं पर पथराव,पत्थरबाजी में एक...

दुःखद:पीएम की रैली से लौट रहे BJP कार्यकर्ताओं पर पथराव,पत्थरबाजी में एक पुलिसकर्मी की मौत 2 घायल

गाजीपुर/उत्तरप्रदेश………….


कार्यकर्ताओं के गिरफ्तारी के आक्रोश में निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार की शाम को अटवा मोड़ चौकी पर जबरदस्‍त पथराव कर दिया। पथराव में एक यूपी पुलिस जवान की मौत हो गयी तथा दो गंभीर रुप से घायल हो गये। 


क्या है मामला…………


प्राप्‍त जानकारी के अनुसार पीएम मोदी के रैली में भाग लेने के लिए भाजपा कार्यकर्ता गाजीपुर आ रहे थे तभी अंधऊ के पास किसी बात को लेकर निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ उनकी मारपीट हो गयी। मारपीट के बाद भाजपा के लोगों ने निषाद पार्टी के आधा दर्जन कार्यकर्ताओं को पुलिस के हवाले कर दिया। जिस पर आक्रोशित निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अंधऊ बाईपास के पास आगजनी कर चक्‍काजाम कर दिया। फिर शाम को निषाद समाज के कार्यकर्ताओं ने अटवां मोड़ पुलिस चौकी पर प्रदर्शन करने लगे।

करीमुद्दीनपुर थाने के सिपाही पीएम मोदी के कार्यक्रम से वापस थाने पर जा रहे थे। तभी निषाद समाज पार्टी व पुलिस विभाग में जमकर संघर्ष होने लगा। पत्‍थरबाजी में यूपी पुलिस के जवान सुरेश प्रताप वत्‍स 40 वर्ष और सिपाही रामाशीष व एक अन्‍य सिपाही घायल हो गया। जिन्‍हे उपचार के लिए जिला अस्‍पताल लाया गया। उपचार के दौरान सुरेश प्रताप वत्‍स की मौत हो गयी। मृतक सिपाही सुरेश प्रताप वत्‍स प्रतापगढ़ के रानीपुर थाना क्षेत्र के लक्षीपुर गांव के निवासी हैं। घटना की खबर मिलते ही जिलाधिकारी के बालाजी, सीएमओ जीसी मौर्या व गोराबाजार चौकी इंचार्ज प्रवीण यादव जिला अस्‍पताल पहुंच गये हैं।


सीएम योगी ने मृतक सिपाही के परिवार को

आर्थिक सहायता प्रदान की………


सीएम योगी आदित्यनाथ ने गाज़ीपुर में भीड़ द्वारा किये गए पथराव से सिपाही सुरेश वत्स की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सिपाही की पत्नी को 40 लाख रूपये एवं उसके माता-पिता को 10 लाख रूपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। साथ ही सिपाही की पत्नी को असाधारण पेंशन एवं सिपाही के परिवार के एक सदस्य को मृतक आश्रित के तौर पर सरकारी नौकरी देने की घोषणा भी की। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को घटना के दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई के निर्देश भी दिए।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!