ग्वालियर/मध्यप्रदेश……..
मध्य प्रदेश में ग्वालियर के ऐतिहासिक किले से कूदकर फिर एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली पंचम लाल अग्रवाल के रूप में इस व्यक्ति की पहचान हुई है साठ साल के पंचम लाल नशे का आदी था उसकी मानसिक स्थिति पिछले कुछ दिनों से खराब चल रही थी।
घटनाक्रम………
रविवार सुबह पंचम लाल चाय पीने के बाद घर से निकल गए बाद में किले की तलहटी के गुजरी महल इलाके में उनकी लाश मिली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है घर वालों ने पंचम के नशा करने की लत के बारे में पुलिस को बताया है
मौके पर मृतक के बेटे भी पहुंचे जिन्होंने अपने पिता के रूप में मृतक की पहचान की।
पंचम लाल उप नगर ग्वालियर के नजदीक गुदड़ी इलाके में रहता था उसकी मानसिक स्थिति पिछले कुछ दिनों से खराब चल रही थी
घरवालों ने उसकी झाड़ फूंक भी कराई थी।
ऐतिहासिक महत्व रखने वाला किला सुसाइड पॉइंट बना……..
खास बात यह है कि पिछले 6 महीने में ग्वालियर का यह ऐतिहासिक किला सुसाइड पॉइंट बनता जा रहा है इस दौरान करीब आधा दर्जन से ज्यादा लोगों ने किले से कूदकर आत्महत्या कर ली।
