HomeNews Headlinesकमलनाथ सरकार की सबसे बड़ी प्रशासनिक सर्जरी,कई जिलों के कलेक्टर बदलें,सूची देखें

कमलनाथ सरकार की सबसे बड़ी प्रशासनिक सर्जरी,कई जिलों के कलेक्टर बदलें,सूची देखें

भोपाल/मध्यप्रदेश………….


कमलनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल का दौर जारी है। अधिकारियों से लगातार बैठकों के बाद चुनिंदा अफसरों को हटाए जाने की कवायद जारी है। गुरूवार को भी सीएम ने मुख्य सचित्व बीपी सिंह से मुलाकात की जिसके बाद देर शाम बड़ी सर्जरी की गई है। कई जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। रीवा कलेक्टर प्रीती मैथील को सागर कलेक्टर बनाया गया है। वहीं तरुण पिथोड़े को बैतूल कलेक्टर बनाया गया है, वह अभी सीहोर कलेक्टर थे। इसके अलावा अभिषेक सिंह सीधी कलेक्टर बनाए गए, भरत यादव ग्वालियर और ओपी श्रीवास्तव को रीवा भेजा गया है। अशोक वर्मा कलेक्टर ग्वालियर से मंत्रालय, छिंदवाड़ा कलेक्टर वेदप्रकाश को मंत्रालय भेजा गया है। श्रीनिवास शर्मा छिंदवाड़ा के नए कलेक्टर होंगे। इसके अलावा दीपक सक्सेना नरसिंहपुर कलेक्टर बनाये गए हैं। आशीष सक्सेना झाबुआ कलेक्टर को होशंगाबाद कलेक्टर बनाया गया है। वहीं प्रियंका दास को मुरैना कलेक्टर बनाया गया है। बसंत कुर्रे श्योपुर,आरपीएस जादौन दतिया कलेक्टर बनाये गए हैं। इंदौर धार,उज्जैन, रतलाम, कटनी कलेक्टर यथावत रहेंगे।  


सूची देखें………….






Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!