भोपाल/मध्यप्रदेश…………
सत्ता बदलने के बाद प्रशासनिक फेरबदल का दौर जारी है। सीएम बनने के बाद सीएम कमलनाथ अपनी टीम तैयार कर रहे हैं, वहीं मैदानी पोस्टिंग में फेरबदल किया जा रहा है। शासन द्वारा गुरूवार को राज्य प्रशासनिक सेवा के चार अफसरों के तबादले किए गए हैं। इसमें सीहोर के संयुक्त कलेक्टर राजेश शाही को छिंदवाड़ा भेज दिया गया है। वहीं, वरदमूर्ति मिश्रा को मुख्यमंत्री कार्यालय में उपसचिव बनाया गया है। इसके अलावा रेनू तिवारी को संस्कृति विभाग का आयुक्त सह संचालक बनाया गया है। वहीं अनुराग सक्सेना जिला पंचायत छिंदवाड़ा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाए गए हैं। टीकमगढ़ सीईओ विदिशा मुखर्जी को हटा कर साडा ग्वालियर भेजा गया है। वहीं सरकार ने राज्य कृषि विपणन बोर्ड में भी नियुक्तियों और सदस्यता को समाप्त कर दिया है।
राज्य शासन ने मंगलवार को छिंदवाड़ा एसपी अतुल सिंह को हटाया था। बुधवार को छिंदवाड़ा एएसपी कमल मौर्य को भी हटाकर पुलिस मुख्यालय पदस्थ किया है। उनके स्थान पर पुलिस मुख्यालय में पदस्थ एएसपी शशांक गर्ग को छिंदवाड़ा का नया एएसपी बनाया है।
सूची देखें…………


