“बता दें कि पोहरी एसडीएम मुकेश सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे पीड़ित युवक ने बताया कि ट्रक चालक शराब के नशे में तेज गति से ट्रक चला रहा था, जिससे यह हादसा हुआ है पुलिस मामले की जांच में जुट गई है”
पोहरी/शिवपुरी/मप्र…………..
जिले के पोहरी थाना अंतर्गत ग्राम चकराना से अजबायन भरकर जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर बीती रात पलट गया। इस हादसे में ट्रक में बैठे 5 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 1 दर्जन मजदूर घायल हो गए। इस मामले की सूचना पर पोहरी के नवनिर्वाचित विधायक सुरेश राठखेडा मोके पर पहुचे ओर घायलों का इलाज जारी कराया। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पोहरी थाना पुलिस ने घायलों को पोहरी अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भिजवाया।

क्या है मामला………….
जानकारी के अनुसार एक ट्रक पोहरी के चकराना गांव से अजवाइन भरकर नीमच की ओर जा रहा था तभी ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। मृतको में कल्याण पुत्र चरने जाटव उम्र 35 साल सरपंच निवासी चकराना, अरुण पुत्र अतरसिंह उम्र 30 साल निवासी चकराना,सतीश पुत्र सोमा प्रजापति उम्र 18, पीतम पुत्र खचेरी प्रजापति उम्र 40, कैलाश आदिवासी शिवपुरी की इलाज के दौरान मौत हो गई है। इस हादसे में 1 दर्जन लोगों के घायल होने की खबर है जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में रेफर कर दिया है।

