HomeNews Headlinesचेकिंग के लिए वाहन चालक को रोकना,पुलिसकर्मी को भारी पड़ा,बोनट पर कई...

चेकिंग के लिए वाहन चालक को रोकना,पुलिसकर्मी को भारी पड़ा,बोनट पर कई मीटर घसीटा

बता दें कि इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें लोग ट्रैफिक पुलिसर्मी की बहादुरी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं आरोपी के गिरफ्तार होने पर खुशी भी जाहिर कर रहे हैं। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और कार को भी सीज कर दिया है। सेक्टर-29 थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम करण कंठवाल है। आरोपी के खिलाफ 'अटेम्प्ट टू मर्डर' का मामला दर्ज किया।



गुरुग्राम/हरियाणा………….


दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में यातायात पुलिसकर्मी परमिंदर को कार चला रहे एक युवक से चेकिंग के दौरान कागज मांगना बुधवार को महंगा पड़ गया। हुआ यूं कि बुधवार देर शाम सेक्टर-29 स्थित लेमन ट्री होटल के समीप यू-टर्न पर एक युवक को चेकिंग के लिए रोका तो युवक उसे करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गया।


क्या है मामला…………..



दरअसल चेकिंग के वक्त कार सवार युवक गलत साइड से यू-टर्न के लिए मुड़ रहा था। जहां मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने चेकिंग के लिए उसे रोका और कागज की मांग की। जरूरी कागज नहीं होने के कारण चालान कटते देख युवक ने दिल्ली पुलिस के किसी रिश्तेदार से बात करवानी चाही। पुलिसकर्मी परमिंदर के बात करने से मना करने पर युवक गाड़ी में बैठ गया और गाड़ी के 10 मीटर आगे खड़े परमिंदर के ऊपर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। जान बचाने के लिए परमिंदर कार के बोनट पर कूद गया। इसके बाद भी युवक ने गाड़ी रोकने के बजाय तेज गति से भगाना शुरू कर दिया और पुलिसकर्मी को करीब सौ मीटर तक बोनट पर घसीट कर ले गया। परमिंदर के साथी पुलिसकर्मी कपिल को पीछा करते देख युवक गाड़ी रोककर भागने का प्रयास करने लगा। कपिल और परमिंदर ने फूर्ति दिखाते हुए युवक को पकड़ लिया। इसके बाद परमिंदर ने हेल्पलाइन नंबर 100 पर कॉल करके सेक्टर-29 पुलिस थाना में शिकायत कर दी। थानाध्यक्ष अजय भड़ाना ने जानकारी दी कि आरोपित द्वारका (दिल्ली) का रहने वाला है और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!