मदुरई/तमिलनाडु………….
बढ़ती हुई आधुनिकता के इस दौर में हर चीज़ आजकल उंगलियों पर उपलब्ध हैं। जिसका ऑनलाइन एक सशक्त माध्यम है। लोग अपने जीवन को सुविधा युक्त बनाने के लिए कोई कसर छोड़ना नही चाहते। जिसके तहत अब खाना भी ऑनलाइन उपलब्ध है जिसके लिए अलग-अलग ऑनलाइन कंपनियां उपलब्ध जो घर तक होम डिलीवरी का ऑप्शन देती हैं। लेकिन कभी सोचा है कि जो हम खाना खा रहे हैं उसकी गुणवत्ता क्या है ऐसा ही एक मामला तमिलनाडु में देखने को मिला। क्योंकि आजकल हर कोई घर में खाना बनाने की जगह बाहर से फूड ऑर्डर करने को ज्यादा सहूलियत भरा समझता है। फूड ऐप के जरिए आपने भी कई बार ऑनलाइन खाना ऑर्डर किया होगा, लेकिन कभी आपने सोचा है कि जो खाना हम तक पहुंचता है वो कितना सही और साफ होता है। दरअसल, इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बहु प्रतिष्टित ऑनलाइन फूड कंपनी Zomato का एक डिलीवरी बॉय डिलीवरी वाले फूड को खा रहा है और बाद में उसी खाने को बैग में रखकर डिलीवरी के लिए निकलता है।
क्या है मामला…………..

वीडियो में जोमैटो (Zomato) फूड ऐप का एम्प्लॉय खाना डिलीवर करने से पहले एक गली में साइड में स्कूटी खड़े पर उसे खा रहा है। अपने फूड बैग में से वो चावल से बनी कोई डिश निकालता है, उसे थोड़ा खाता है और फिर उसे वापस पैक करके बैग में रख देता है. ऐसा वो एक बार नहीं बल्कि दो बार करता है। वीडियो के वायरल होने के बाद फूड डिलीवरी कंपनी ज़ोमैटो ने इसे एक असमान्या घटना बताया है। ज़ोमैटो ने अपने अधिकारिक वेबसाइट पर लिखा है, हम फूड टेम्परिंग को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे। कंपनी के फाउंडर दीपिंदर गोयल ने एक ब्लॉग लिखकर इस बात की जानाकारी दी है कि वीडियो से संबंधित शख्स को हटा दिया गया है। गोयल ने ब्लॉग में लिखा, 'हमने उस व्यक्ति से लंबी बातचीत की और उसे अपने प्लैटफॉर्म से हटा दिया।' उन्होंने कहा किज़ोमैटो की नीति है कि खाने के पैकेट से छेड़छाड़ की घटना को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
Zomato ने माफी मांगी…………
ज़ोमैटो ने इस बात का भी आश्वासन दिलाया है कि कंपनी आगे से फूड की पैकेजिंग करेगी ताकि इससे कोई छेड़छाड़ नहीं की जा सके। ट्वीटर पर इस वीडियो के लिए Zomato ने माफी भी मांगी है और ये आश्वासन दिया है कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। खाने की पैकिंग को और मजबूत किया जाएगा।
