HomeNews Headlinesहार से व्यथित BJP कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूटा,दिग्गजों पर षडयंत्र रचने का...

हार से व्यथित BJP कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूटा,दिग्गजों पर षडयंत्र रचने का आरोप,पत्र लिख कार्यवाही की माँग की

बता दें 15 साल से सत्ता का सुख भोग रही बीजेपी में अब आम कार्यकर्ताओं की विरोध के स्वर फूटने लगे हैं पुत्र मोह और महत्वाकांक्षा के चलते राजनीतिक षडयंत्र रचने वाले दिग्गज नेताओं नरेंद्र सिंह तोमर,माया सिंह उनके पति ध्यानेंद्र सिंह पर आरोप लगाते हुए कटघरे में खड़ा कर दिया।



ग्वालियर/मध्यप्रदेश…………..


ग्वालियर से भाजपा के विशेष आमंत्रित सदस्य एडवोकेट अवधेश सिंह भदौरिया ने भितरघात और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह को पत्र लिखा है और अपनी नाराजगी जाहिर की। इस पत्र में उन्होंने भाजपा प्रत्याशियों की हार के लिए षड्यंत्र रचने का आरोप भी तोमर और पूर्व मंत्री माया सिंह और उनके पति ध्यानेन्द्र सिंह पर लगाया है।


क्या है मामला………….


दरअसल बीजेपी अध्यक्ष को लिखे पत्र में भदौरिया ने कहा है कि सत्ता के लालची इच्छाधारी नेता परिवारवाद तथा स्वयं की महत्वाकांक्षा के चलते पार्टी के ही विरुद्ध षड्यंत्र रचने से नहीं चूकते। ग्वालियर चंबल संभाग में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर ने अपने पुत्रों को राजनीति में स्थापित करने के उद्देश्य से ऐसा ही षड्यंत्र कर दिमनी जिला मुरैना विधानसभा क्षेत्र से जानबूझकर कमजोर प्रत्याशी को टिकट दिलाया ताकि प्रत्याशी इस बार हारने के बाद उनकी एक पुत्र को वहां स्थापित किया जा सके। वहीं ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र से अपने दूसरे पुत्र को स्थापित करने के लिए उन्होंने स्वयं भाजपा प्रत्याशी जयभान सिंह पवैया के विरुद्ध षड्यंत्र रचा और उनके स्वयं के बफादार नेताओं ने खुलकर कांग्रेसी प्रत्याशियों के समर्थन में कार्य किया। उन्होंने लिखा है कि ऐसा ही ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में हुआ भाजपा की माया सिंह एवं उनके पति पूर्व मंत्री ध्यानेन्द्र सिंह ने एवं स्वयं के वफादार जिला अध्यक्ष देवेश शर्मा एवं उनकी पूरी कार्यकारिणी ने भाजपा प्रत्याशी को हराने का कार्य किया है।


अनुशासनात्मक कार्यवाही की माँग की…………


भदौरिया ने कहा है कि हम जैसे कार्यकर्ताओं को एक ही मूल मंत्र है दिया जाता है कि पार्टी में रहकर देश के कल्याण के लिए कार्य करें। लेकिन प्रधानमंत्री के बगल में बैठने वाले नरेंद्र तोमर भाजपा की वरिष्ठ नेत्री माया सिंह एवं उनके पति ध्यान सिंह एवं महानगर जिला ग्वालियर की कार्यकारिणी द्वारा जो किया गया है उक्त कार्य से लाखों कार्यकर्ताओं का मन व्यथित है। क्या एकता के उद्देश्य सिर्फ कार्यकर्ताओं के लिए है, वरिष्ठ नेता चाहे अपने स्वार्थ के लिए कार्यकर्ताओं के विश्वास को रौंद दें। उन्होंने पत्र में इन नेताओं के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!