गाजियाबाद/उत्तरप्रदेश…………
गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाने में साध्वी कंचन गिरि एक भैंस लेकर पहुंच गई। उस भैंस पर लिखा है 'उत्तर प्रदेश पुलिस दरअसल साध्वी का आरोप है कि गाजियाबाद इंदिरापुरम पुलिस भैंस जैसा काम कर रही है। क्योंकि उन्होंने उनके सामने पाकिस्तान की तारीफ करने वाले युवक के खिलाफ इंदिरापुरम थाने में कंप्लेंट दी थी, लेकिन अब तक कई दिन बीत गए और एफ आई आर दर्ज नहीं की गई है।

क्या था मामला……………
बता दें कि कुछ दिन पहले आरोपी युवक ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम में साध्वी को जान से मारने की धमकी दी थी। बताया जा रहा है कि जिसके खिलाफ शिकायत दी गई थी, वह युवक अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का छात्र है। गाजियाबाद पुलिस पर आरोप है कि कई दिन बीत जाने के बावजूद वह मामले में कार्यवाही भी नहीं कर रही है। साध्वी ने पुलिस के इस गैर जिम्मेदार रवैये से क्षुब्ध होकर भैंस लेकर इंदिरापुरम थाने पहुंची हैं। उनका कहना कि इंदिरापुरम पुलिस के आगे कितनी भी बीन बजा ली जाए पुलिस सुनने को तैयार नहीं होती है। हालांकि साध्वी के इस अजीबों गरीब कदम के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं किया जा रहा है।
