HomeNews Headlinesमप्र की धार्मिक नगरी में होटलों में चल रहे सेक्स रैकेट का...

मप्र की धार्मिक नगरी में होटलों में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, क्राइम ब्रांच की सफलता पर एसपी ने की ईनाम की घोषणा

उज्जैन/मध्यप्रदेश………


मध्यप्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में सेक्स रैकेट का पर्दाफ़ाश हुआ है। शहर की इंदौर रोड पर स्थित दो होटलों में सेक्स का गोरखधंधा किया जा रहा था, जिसकी सूचना को जिले के एसपी तक भी पहुंची, जिसके बाद क्राइम ब्रांच को कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया और आज क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता हाथ लगी है।


क्या है मामला……..


जानकारी के मुताबिक इंदौर रोड पर स्थित सांवरिया रेस्टोरेंट और महाकाल रेस्टोरेंट मैं सूचना मिल रही थी की होटल संचालकों द्वारा बाहर से लड़कियां लाकर यहां पर अवैध कारोबार किया जा रहा है। इसकी जानकारी उज्जैन पुलिस कप्तान सचिन कुमार अतुलकर तक पहुंची। उन्होंने क्राइम ब्रांच एडिशनल SP प्रमोद सोनकर को निर्देशित किया इसके बाद उनके मार्गदर्शन में एक टीम बनाई गई टीम ने लगातार नजर रखी और शुक्रवार को धरपकड़ कर डाली।


एसपी ने की 10 हजार के ईनाम की घोषणा………


क्राइम ब्रांच ने सेक्स रैकेट का पर्दाफ़ाश करने के लिए टीम के ही सदस्य को ग्राहक बनाकर भेजा था और पूरे मामले का खुलासा हो गया।

जब क्राइम ब्रांच का सदस्य ने सोदा तय किया और ₹1500रु में बात तय हुई तो उसने रूम में जाते ही बाहर खड़ी क्राइम ब्रांच की टीम को मिस कॉल कर सूचना दे दी। मिस कॉल देते ही पुलिस मौके पर पहुँच गई टीम को देखते ही होटल में हड़कंप मच गया मौके से 7 लड़कियां को हिरासत में लिया गया है, जिनमे से उज्जैन की दो व बाकि लड़किया अन्य राज्यों की कोलकाता, मुंबई, दिल्ली की बताई जा रही है।वहीं 11 लड़कों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

एसपी ने इस कार्यवाही के लिए टीम को 10,000 के इनाम से पुरस्कृत किया है।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!