HomeNews Headlinesपुलिस ने किया अवैध हथियारों का जखीरा बरामद, गुपचुप तरीके से खंडहर...

पुलिस ने किया अवैध हथियारों का जखीरा बरामद, गुपचुप तरीके से खंडहर में संचालित थी फैक्ट्री

एटा/उत्तरप्रदेश……..


एटा में पुलिस और स्वॉट टीम ने छापामार कार्यवाही करते हुए अवैध हथियारों की फैक्ट्री का भण्डाफोड़ की है। इस दौरान उन्हें मौके से भारी मात्रा में हथियार बरामत हुए है। पुलिस ने इन सब सामान के साथ एक अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया है।


फरार आरोपियों की तलाश जारी……..


हथियार के साथ एक अभियुक्त भी गिरफ्तार हुआ है जिसकी निशानदेही पर उसकी दूसरे साथियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी जोगेन्द्र सिंह लम्बे समय से अवैध हथियार बनाने के काम में लिप्त था। फिलहाल पुलिस पकड़े गये अभियुक्त से पूछताछ कर फरार अन्य आरोपियों की तलाश के साथ ही अवैध हथियारों के कारोबार में लिप्त अन्य लोगों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

प्रदेश में इन दिनों नकली असलहों के खिलाफ पुलिस सख्ती से काम कर रही है।


18 तमंचे 3 रायफल एवं हथियार बनाने का सामान जब्त……..


दरअसल जलेसर पुलिस को सूचना मिली कि पुलकतरी के एक मकान के पीछे खंडहर में गुपचुप तरीके से अवैध हथियारों की फैक्ट्री चल रही है।

सूचना के आधार पर पुलिस और स्वॉट टीम ने लोकेशन पर छापा मारा

इस छापे में 3 रायफल,18 तमंचे और भारी मात्रा में हथियार बनाने का सामान बरामद किया।


​​​

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!