HomeNews Headlinesआरती राय आत्महत्या कांड: आरोपी दानिश को VIP ट्रीटमेंट देने पर TI...

आरती राय आत्महत्या कांड: आरोपी दानिश को VIP ट्रीटमेंट देने पर TI कुरैशी पर उठी कार्यवाही की माँग

भोपाल/ मध्यप्रदेश………


आरती रॉय आत्महत्या कांड के बाद राजधानी का माहौल गर्माया हुआ है।

आरोपी दानिश को थाने में कुर्सी देने वाले टीआई मुख्तार कुरैशी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की जा रही है। मामला 2 बार विधानसभा में भी उठाया जा चुका है। प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी प्रदर्शन हो रहे हैं बावजूद इसके अब तक पुलिस मुख्यालय ने पक्षपात के आरोपी टीआई मुख्तार कुरैशी के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाया है।


कांग्रेस ने किया सदन से वाकआउट……..


नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह बोले कि पूरे भोपाल में हाहाकार मचा है। यह पूछा जा रहा है कि क्या बेटी होना कलंक हो गया है। यह विशेष और गंभीर मामला है।

पूरे प्रदेश में महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं।

इस मुद्दे पर जबरदस्त हंगामा चला, जब आसंदी से काम रोककर चर्चा करने को लेकर कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला तो कांग्रेस ने सदन से बहिर्गमन कर विरोध जताया।

विधानसभा में बुधवार को राजधानी भोपाल की आरती रॉय की खुदकुशी का मामला फिर उठा।

शून्यकाल के दौरान कांग्रेस के रामनिवास रावत और अजय सिंह ने मुद्दा उठाया।

मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि गीतांजलि कॉलेज की छात्रा ने छेड़खानी से तंग होकर आत्महत्या कर ली। पूरे शहर और प्रदेश के अन्य जिलों में आंदोलन चल रहे हैं। बच्चियां कॉलेज और स्कूल जाने की हिम्मत नहीं कर पा रही हैें।


थानाप्रभारी पर आरोपी को VIP ट्रीटमेंट देने का आरोप…….


पीड़ित पक्ष का टीआई मुख्तार कुरैशी पर आरोप है कि उन्होंने मामले को टालने की कोशिश की।

हिरासत में लिए गए आरोपी को थाने में कुर्सी दी गई। मामले को कमजोर करने का प्रयास किया।

दुर्गा वाहिनी की कार्यकर्ताओं ने दानिश के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।



थाने में कुर्सी पर बैठा आरोपी दानिश………


राजधानी में कार्यवाही की माँग को लेकर सड़को पर उतरे लोग……..


सरकार के जवाब से असंतुष्ट और आसंदी से व्यवस्था नहीं आने पर नेता प्रतिपक्ष सहित कांग्रेस दल ने सदन से यह आरोप लगाते हुए बहिर्गमन कर दिया कि सरकार महिलाओं के लिए चिंतित नहीं है।

सदन के बाहर मीडिया से चर्चा में अजय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री हर मंच से महिला सशक्तिकरण की बात करते हैं, लेकिन इस मुद्दे पर राजधानी में पिछले तीन दिन से जनता आंदोलन कर रही है। पर सरकार द्वारा कोई गम्भीर कदम नही उठाया गया है।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!