HomeNews Headlinesउप्र पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो करोड़ की चरस के साथ...

उप्र पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो करोड़ की चरस के साथ अंतर्राष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार

पीलीभीत/उत्तरप्रदेश………


उत्तरप्रदेश पुलिस ने नशाखोरी पर लगाम लगाते हुए बड़ी सफलता प्राप्त की है जहाँ पीलीभीत जिले में मंगलवार देर रात स्काइड टीम एवं सर्विलांस टीम ने एक संयुक्त कार्रवाई में साढे तीन किलो चरस के साथ दो अंतर्राष्ट्रीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद चरस की कीमत इंटरनेशनल मार्केट में दो करोड आंकी जा रही है। गिरफ्तार तस्कर नेपाल से चरस लाकर बाईक से पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सप्लाई करते थे।



एसपी ने मीडिया को बताया……….


एसपी का कहना है कि पकड़े गए अभियुक्तों से पूछताछ के आधार पर पुलिस काम कर रही है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।

एसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि तस्कर आर्डर बुक करने के बाद एडवांस रुपया लेकर चरस को बाइक के जरिए नेपाल से लाकर बताए गए स्थान पर बड़ी चालाकी से सप्लाई करते थे।

शातिर तस्कर पहले पार्टी को कई स्थानों पर बुलाकर संतुष्ट होने के बाद चरस की सप्लाई करते थे।



गोपनीय सूचना पर कार्यवाही को अंजाम दिया………


गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने सदर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कालोनी से दोनों तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। गिरफ्तार एक तस्कर की शिनाख्त राकेश गंगवार के रूप में हुई है, जो विजय थाना बीसलपुर क्षेत्र का निवासी है।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!