बीजापुर/छत्तीसगढ़…………
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सली हमले में पांच जवान समेत एक नागरिक घायल है। बताया जा रहा है कि दो जवानों की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि ये जवान 12 नवंबर को पहले चरण का चुनाव संपन्न कराकर अपने कैंप की तरफ लौट रहे थे।

क्या है मामला…………..
बीजापुर में नक्सली हमले के बारे में बताते हुए एंटी नक्सली ऑपरेशंस के डीआईजी पी सुंदर राज ने विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीजापुर घाटी में आईईडी ब्लास्ट में बीएसएफ के चार जवान, डीआरजी का एक और एक नागरिक घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को बीजापुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आईईडी ब्लास्ट के तुरंत बाद जवानों ने तत्काल कार्रवाई की और अब हालात नियंत्रण में है। एंटी नक्सल ऑपरेशन से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि नक्सलियों के खिलाफ लगातार सघन ऑपरेशन चलाए जाने की वजह से वो हताश हो चुके हैं। अब सीधे तौर पर वो सुरक्षाबलों को निशाना नहीं बना पा रहे हैं। अपनी प्रासंगिकता बनाए रखने के लिए वो कायराना हरकत पर उतर चुके हैं। लेकिन नक्सली संगठनों को जड़ से खत्म करने के लिए सुरक्षा बल भी संकल्प लिए हुए है। आने वाले समय में दंडकाराण्य इलाके को नक्सलियों के चंगुल से पूरी तरह आजाद करा लिया जाएगा।
