भोपाल/मध्यप्रदेश………….
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपनी अंतिम लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 7 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है। इसमें पन्ना से मंत्री कुसुम महदेले का टिकट कट गया है। पन्ना से बृजेंद्र सिंह को उतारा गया है, बृजेन्द्र सिंह पवई से चुनाव लड़ते थे। वही पवई में बीजेपी ने हेरफेर किया है। पवई से प्रहलाद सिंह लोधी को टिकट दिया गया है, यह सपा के घोषित उम्मीदवार थे, आज ही उन्हें भाजपा में शामिल कराया गया।
सूची देखें………….

पवई- प्रहलाद लोधी
पन्ना- ब्रजेन्द्र सिंह
लखनादौन- विजय उइके
सिवनी मालवा- प्रेम शंकर वर्मा
महिदपुर- बहादुर सिंह चौहान
गरोठ- देवीलाल धाकड़
भोपाल उत्तर- फातिमा रसूल सिद्दीकी
