वाराणसी/उत्तरप्रदेश…….
नशे के अवैध कारोबार पर यूपी पुलिस की दनादन कार्यवाहियों से नशा मफीयायों में हड़कंप मचा हुआ है
पीलीभीत में करोड़ों की चरस की धड़पकड़ के बाद वाराणसी के चंदौली जिले में भी करोड़ों की हेरोइन जप्त की गई है।
चंदौली जिले में बुधवार को क्राइम ब्रांच पुलिस ने एक किशोर के पास से 1 किलो 600 ग्राम हेरोइन बरामद किया है, जिसकी कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करोड़ों रुपए बताई जा रही है
एक मुखबिर की सूचना पर चंदौली पुलिस में यह बड़ी सफलता हासिल की है।
राजस्थान से उत्तरप्रदेश तक फैला है नशे का कारोबार…….
सीओ त्रिपुरारी पाण्डेय ने बताया कि गिरफ्तार किशोर और उसका परिवार राजस्थान से हेरोइन लाकर चन्दौली और आसपास के जिलों में सप्लाई का काम करता है। मामले में गिरफ्तार किशोर के पिता भी मुख्य भूमिका है, जो इससे पहले भी कई बार जेल जा चुका है।
मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्यवाही………
रिपोर्ट के मुताबिक दर्शन पुलिस को जिला मुख्यालय में भारी मात्रा में हेरोइन के अवैध कारोबार के बारे में सूचना मिली थी।
इसी आधार पर पुलिस ने केशवपुर गांव के पास से एक नाबालिग युवक को गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से करोड़ों का हेरोइन बरामद करने में सफलता पाई।
पुलिस अब पकड़े गए किशोर से पूछताछ के आधार पर अगली कार्रवाई में जुट गई है।
