भिंड़/मध्यप्रदेश…………..
रेत माफियाओं का आतंक थमने का नाम नही ले रहा आम जनता तो आम जनता पुलिसवाले भी इनके आतंक से अछूते नही है इनके हौंसले इतने बुलंद है कि मौका पड़ने पर ये हमला करने से भी नही चूक रहे हैं। ऐसा ही एक और मामला भिंड़ से सामने आया है। जहां रेत के अवैध उत्खनन को रोकने गयी पुलिस पर माफियाओं ने हमला किया और चंबल नदी की रेत से भरा ट्रैक्टर छुड़ाकर ले गए। घटना मामला गोरमरी के कुटरोली गांव की बताई जा रही है। इसमें एक आरक्षक घायल हो गया। आरक्षक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
क्या है मामला…………..
दरअसल, आज दोपहर पुलिस ने रेत का अवैध खनन कर ले जा रहे लोगों से ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त की थी। ट्रॉली को अटेर थाने ले जाया जा रहा था, तभी वहां माफिया के लोग पहुंचे और पुलिस पर हमला कर दिया, जिसमें एक आरक्षक उमेश कुमार घायल हो गए। इसके बाद वे ट्रैक्टर लेकर फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस दल मौके पर पहुंचा और आरक्षक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वही घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
