HomeNews HeadlinesVIDEO:कानून के रखवाले जज और एसपी के सामने,वकीलों ने पुलिस दरोगा को...

VIDEO:कानून के रखवाले जज और एसपी के सामने,वकीलों ने पुलिस दरोगा को बुरी तरह पीटा

बता दें कि सोशल मीडिया पर दारोगा के साथ हुई बदसलूकी और मारपीट का वीडियो शेयर किया गया है। वहीं, वकीलों की गुंडई का वीडियो संज्ञान में आने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिसकर्मियों में इस वीडियो को लेकर जमकर आक्रोश है।



सीतापुर/उत्तरप्रदेश………….


कानून के रखवाले बड़े-बड़े दिग्गजों के सामने कानून के रखवाले ही उसकी धज्जियां उड़ाते रहे और कानून अपने हाथ मे लेकर उस से खेलते रहे। जिला जज के रूम में जिला जज, डीएम और एसपी के सामने दरोगा की पिटाई करते रहे और वो मूक दर्शक बने देखते रहे। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में वकीलों की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। यहां पर वकीलों ने पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी से बदसलूकी की है। इतना ही नहीं, वकीलों ने एक दारोगा से गाली-गलौच करने के साथ ही उसकी जमकर पिटाई भी की है। सोशल मीडिया पर वकीलों की गुंडागर्दी का वीडियो वायरल हो रहा है।


क्या है मामला…………..


बता दें कि सोशल मीडिया पर दारोगा के साथ हुई बदसलूकी और मारपीट का वीडियो शेयर किया गया है। वहीं, वकीलों की गुंडई का वीडियो संज्ञान में आने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। पोस्ट किए गए इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि  वकील किस तरह यूपी पुलिस के एक दारोगा को घेर मारपीट कर रहे हैं। इस वीडियो में दारोगा खुद पर काबू रखते हुए वकीलों की गुंडागर्दी के आगे असहाय नजर आ रहा है। लेकिन इन वकीलों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वो दारोगा पर हाथ छोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।


वीडियो देखें…………..


Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!