HomeNews HeadlinesSTF AT WORK :अवैध हथियारों का जखीरा बरामद,28 देशी पिस्टल सहित 2...

STF AT WORK :अवैध हथियारों का जखीरा बरामद,28 देशी पिस्टल सहित 2 तस्कर गिरफ्तार

बताया गया है कि सौदागरों के बारे में जानकारी लगते ही एसटीएफ की टीम पहले बुरहानपुर पहुंची, जहां पर जानकारी लगी कि दोनों सौदागर ग्राम डोईफोडिया में खकनार रोड पर पहुंच गए है, जिस पर एसटीएफ की टीम पीछा करते हुए पहुंच गई, जहां पर दोनों संदिग्धों ने एसटीएफ की टीम को देखा तो भाग निकले, लेकिन दोनों को घेराबंदी कर पकड़ लिया।



जबलपुर/मध्यप्रदेश………….


विधानसभा चुनाव में अशांति फैलाने के लिए अभी से हथियारों की खरीद-फरोख्त की जा रही है, ऐसे ही एक गिरोह के दो सौदागरों को जबलपुर एसटीएफ की टीम ने बुरहानपुर रोड ग्राम डोईफोडिया में पकड़ा है, जिनके पास से एसटीएफ ने 28 नग देशी पिस्टल, 20 नग जिन्दा कारतूस एवं 6 मैगजीन बरामद की है। इस संबंध में जबलपुर एसटीएफ प्रभारी हरिओम दीक्षित ने बताया कि ग्राम पाचैरी तहसील खकनार जिला बुरहानपुर निवासी इकबाल सिंह पिता रेवल सिंह सिकलीकर मोटर साईकिल क्रमांक एमपी 68 एमडी 0131 से अपने साथी पातल्या पिता बारू वास्कले उम्र 21 वर्ष को बिठाकर रीवा व सतना के बीच ग्राम डोईफोडिया में हथियारों की बड़ी खेप सप्लाई करने के लिए पहुंचे, जब वे ग्राहक का इंतजार कर रहे थे, इस दौरान एसटीएफ की टीम पहुंच गई, जिसने घेराबंदी करते हुए दोनों को हिरासत में ले लिया इकबाल सिंह के कब्जे से 27 नग देशी पिस्टले एवं 20 नग जिन्दा कारतूस व पातल्या के पास से एक पिस्टल बरामद की गई। एसटीएफ की टीम ने हथियार बरामद कर दोनों को पकड़कर जबलपुर लेकर आ गई, जहां पर अब दोनों से पूछताछ की जा रही है। एसटीएफ प्रभारी श्री दीक्षित का कहना है कि जानकारी यह मिली है कि दोनों सौदागरों ने रीवा, सतना सहित प्रदेश के कई जिलों में हथियारों की सप्लाई की है, जिसके संबंध में अभी पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही इस बात का भी पता लगाया जा रहा है कि उक्त हथियार कहां से लाते हैं कौन देता है।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!