HomeNews Headlinesशर्मनाक:मूकबधिर युवती से दुष्कर्म,गर्भपात कर भ्रूण जलाया,6 आरोपी गिरफ्तार

शर्मनाक:मूकबधिर युवती से दुष्कर्म,गर्भपात कर भ्रूण जलाया,6 आरोपी गिरफ्तार

ग्वालियर/मध्यप्रदेश…………


मध्‍यप्रदेश के ग्वालियर में स्नेहालय ट्रस्ट द्वारा संचालित आश्रम में एक मूक-बधिर युवती के साथ दुष्कर्म और गर्भपात का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला एवं बाल विकास विभाग को मामले की जानकारी लगी तो थाने में शिकायत की गई। बिलौआ पुलिस ने स्नेहालय आश्रम के संचालक डॉ. वीके शर्मा और उनकी पत्नी सहित 9 लोगों के खिलाफ दुष्कर्म, गर्भपात और साक्ष्य छुपाने का मामला दर्ज कर लिया है। देर रात छापामार कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शर्मा दंपति‍ सहित 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।


क्या है मामला………….


ग्वालियर की बिलौआ पुलिस को गुरुवार शाम महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से शिकायत मिली थी। इस शिकायत के मुताबिक झांसी रोड स्थित स्नेहालय आश्रम में एक मूक-बधिर युवती के साथ रेप की वारदात हुई थी। इसके चलते युवती गर्भवती हो गई थी। गत 18 सितंबर को युवती के गर्भवती होने की जानकारी ट्रस्ट संचालकों को लगी। आनन-फानन में 19 सितंबर को स्नेहालय आश्रम में ही मूक-बधिर लड़की का गर्भपात कराया गया और भ्रूण को आश्रम परिसर में ही जला दिया गया। बिलौआ पुलिस ने गुरुवार देर रात स्नेहालय आश्रम में छापामार कार्रवाई की और जब मामले की जांच हुई, तो इसमें डॉक्टर वीके शर्मा, उनकी पत्नी डॉ.भावना शर्मा

वार्डन गिर्राज बघेल, डॉ. विवेक साहू ,सुपरवाइजर रवि बाल्मीकि, मैनेजर जयप्रकाश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया जबकि तीन अन्य आरोपी डॉ. पुष्पा मिश्रा, चौकीदार साहब सिंह और कर्मचारी प्रभा यादव फरार बताये गए हैं। 

इस पूरे मामले में नौ लोगों का आरोपी बनाया गया है। इनमें से 6 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इस पूरे मामले में जांच का विषय यही है कि आखिरकार युवती के साथ तीन माह तक दुष्कर्म किसने किया। डॉ. वीके शर्मा ने इस मामले में कुछ भी कहने से साफ इंकार कर दिया है। पुलिस स्नेहालय में मौजूद अन्य बच्चियों से भी पूछताछ कर रही है। इस मामले में और भी कई खुलासे हो सकते हैं डॉ. वीके शर्मा एनआरआई हैं, जो ज्यादातर इंग्लैंड में रहते हैं। वे 3 से 4 महीने ग्वालियर सहित देश के अन्य इलाकों में बिताते हैं। ग्वालियर स्थित स्नेहालय आश्रम को इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया सहित कई देशों से आर्थिक मदद मिलती है और विदेशी लोग यहां आते रहते हैं। ऐसे में पुलिस अब यही जांच कर रही है कि आखिरकार मूक-बधिर बच्चों के साथ आश्रम में और किस तरह की घटनाएं हुई हैं। साथ ही प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए निर्णय लिया है कि स्नेहालय में रहने वाली सभी लड़कियों का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा।


Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!