HomeNews Headlinesकाठमांडू एयरपोर्ट पर भीषण विमान हादसे में 50 की मौत,17 घायल

काठमांडू एयरपोर्ट पर भीषण विमान हादसे में 50 की मौत,17 घायल

काठमांडू/नेपाल………


हमारे पड़ोसी देश नेपाल के काठमांडू इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान भीषण विमान हादसा हुआ जहाँ आज एक यात्री विमान क्रैश हो गया। यह विमान बांग्लादेश की US-बांग्ला एयरलाइन का था।

बताया जा रहा है कि विमान त्रिभुवन इंटरनैशनल एयरपोर्ट (TIA) के पूर्वी हिस्से में जाकर गिरा।

सेना के प्रवक्ता के हवाले से बताया है कि नेपाल प्लेन क्रैश में कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई है।

इससे पहले एयरपोर्ट के प्रवक्ता प्रेमनाथ ठाकुर ने कहा था कि दुर्घटना में कई लोगों के हताहत होने की आशंका है। 


एयरपोर्ट प्रवक्ता ने बताया…….


एयरपोर्ट के प्रवक्ता प्रेमनाथ ठाकुर के मुताबिक, विमान लैंड करते समय झुक गया और तभी उसमें आग लग गई, जिसके बाद वह पास के फुटबॉल ग्राउंड में जा गिरा। गौरतलब है कि विमान ने ढाका से उड़ान भरी थी और दोपहर 2 बजकर 20 मिनट पर काठमांडू में लैंड करने वाला था। क्रैश के बाद एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है। इससे पहले पर्यटन मंत्रालय के जॉइंट सचिव सुरेश आचार्य ने बताया था कि 17 घायलों को बचाया गया है और अलग-अलग अस्पतालों में भेजा गया है। बचाव कार्य में नेपाल की सेना भी जुटी हुई है। 

एयरपोर्ट को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।

बचाव अभियान जारी है। रॉयटर्स ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया है कि बचाव कार्य में लगे कर्मियों को विमान के मलबे में बुरी तरह से जले हुए कई शव मिले हैं। गौरतलब है कि विमान में 67 यात्री और 4 क्रू मेंबर्स सवार थे। 


17 घायलों को बचाया……..


17 घायलों को बचाए जाने की खबर है।

एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से बताया गया है कि विमान में 37 पुरुष, 27 महिलाएं और 2 बच्चे भी सवार थे।

काठमांडू पोस्ट के मुताबिक, सिविल एविएशन अथॉरिटी ऑफ नेपाल के डायरेक्टर जनरल संजीव गौतम ने बताया कि रनवे पर लैंड करते समय विमान का संतुलन बिगड़ गया था। 

उन्होंने कहा, 'विमान को रनवे के दक्षिणी तरफ से लैंड करने की अनुमति थी लेकिन विमान उत्तरी तरफ से लैंड करने लगा। हम अब भी दुर्घटना के पीछे की वजहों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

अधिकारियों ने विमान में तकनीकी खराबी की भी आशंका जाहिर की है।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!