जयपुर/राजस्थान…….
राजस्थान की राजधनी जयपुर में सोमवार को एसओजी ने नकल करवाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 10 संदिग्धों को हिरासत में लिया है
यह गिरोह पुलिस परीक्षा को लेकर नकल करवाने से जुड़ा है शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि इस नकल मामले में कुछ एग्जामिनर और इंस्टिट्यूट वाले भी शामिल हो सकते हैं।
राजस्थान पुलिस की स्पेशनल ऑपरेशन ग्रुप टीम के अनुसार गिरोह अभ्यर्थियों से रुपए लेकर नकल करवाने का काम करता है
एसओजी ने गिरोह का पर्दाफाश करते हुए जयपुर के मालवीय नगर क्षेत्र में कार्रवाई को अंजाम दिया है फिलहाल आला अफसर मालवीय नगर थाने में आरोपियों से पूछताछ कर रहे हैं।
कई शहरों में नकल की आशंका……….
पुलिस की इस ऑनलाइन परीक्षा में नकल की आशंका प्रदेश की राजधानी जयपुर समेत जोधपुर, अजमेर, अलवर, बीकानेर, झुंझुनूं, कोटा, सीकर, श्रीगंगानगर और उदयपुर में है।
इन सभी शहरों में कई इंस्टीट्यूट्स में यह परीक्षा ली जा रही है।
जानकारी के अनुसार परीक्षा में नकल करवाने वाले इस गिरोह से पर्दा उठाते हुए एसओजी बड़ा खुलासा कर सकती है।जयपुर से पकड़े गए 10 संदिग्ध से पूछताछ में अभी पुलिस भर्ती परीक्षा में नकल की बात सामने आई है जबकि पता लगाया जा रहा है कि यह गिरोह और कौन-कौन सी परीक्षा में नकल करवा चुका है।
ऑनलाइन 7 मार्च से आयोजित करायी जा रही है परीक्षा…….
नकल गिरोह जिस पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में लिप्त पाया गया है वह परीक्षा प्रदेश के दस शहरों में 7 मार्च से चल रही है यह परीक्षा पहली बार कंप्यूटर के जरिए ऑनलाइन आयोजित की जा रही है इसके लिए पीएचक्यू ने एफटैक कंपनी को ठेका दिया था जो 45 दिनों तक आयोजित होनी थी।
