HomeNews Headlinesविज्ञान के अनुसार:आखिर क्यों होता है?? एक दूसरे के प्रति आकर्षण जानिए...

विज्ञान के अनुसार:आखिर क्यों होता है?? एक दूसरे के प्रति आकर्षण जानिए रोचक तथ्य

रोचक जानकारी…………


क्या आप जानते हैं कि किसी के प्रति भावनात्मक तौर पर आकर्षित होना भी सेक्सुअल आरिएंटेशन का एक प्रकार है? किसी की चतुराई की ओर आकर्षित होना भी एक तरह के सेक्सुअल आरिएंटेशन के अंतर्गत आता है? अगर आपको लगता है कि सेक्सुअल ओरिएंटेशन सिर्फ दो ही प्रकार के होते हैं तो आप गलत हैं। होमोसेक्सुअल और बायसेक्सुअल के अलावा और भी कई तरह के सेक्सुअस ओरिएंटेशन होते हैं। इनके बारे में जानकर आप अपने और दूसरों के बारे में काफी कुछ पता लगा सकते हैं।

कुछ लोगों का व्यवहार दूसरों से काफी अलग होता है, लेकिन वे समझ नहीं पाते कि आखिर इसका कारण क्या है? ऐसे में सेक्सुअल आरिएंटेशन के बारे में पूरी जानकारी होना आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। तो चलिए बिना किसी देर के आपको बताते हैं इसके 10 प्रकारों के बारे में।


1.हेट्रोसेक्सुअल…………


यह सबसे आम अवस्था है, जिसमें किसी व्यक्ति को विपरीत जेंडर के व्यक्ति के प्रति आकर्षण होता है। दुनिया के अधिकांश लोग हेट्रोसेक्सुअल या विषमलैंगिक प्रकार में आते हैं।


2.होमोसेक्सुअल………..


जब किसी व्यक्ति को अपने ही जेंडर के व्यक्ति के प्रति आकर्षण हो तो उसे होमोसेक्सुअल कहा जाता है। अगर किसी पुरुष को पुरुषों के प्रति आकर्षण हो तो उसे गे कहते हैं। वही अगर किसी महिला को महिलाओं के प्रति आकर्षण हो तो उसे लेस्बियन कहा जाता है।


3.बायसेक्सुअल………..


जब कोई व्यक्ति स्त्री और पुरुष दोनों ही जेंडर के लोगों को पसंद करता हो तो उसे बायसेक्सुअल कहा जाता है।


4.एसेक्सुअल………….


कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें न तो पुरुषों के प्रति न महिलाओं के प्रति आकर्षण होता है। इस प्रकार के लोगों को एसेक्सुअल कहा जाता है। 


5.डेमिसेक्सुअल………..


कुछ लोग ऐसे होते हैं जो भावनात्मक तौर पर आकर्षित होने के बाद ही पार्टनर के साथ रिलेशनशिप में आते हैं। ऐसे लोग डेमिसेक्सुअल कहे जाते हैं।


6.सपो सेक्सुअल…………


सुंदरता या पहनावे पर आकर्षित न होते हुए किसी की चतुराई पर फिदा होने वाले लोगों को सपो सेक्सुअल कहते हैं।


7.ग्रे सेक्सुअल……….


ग्रे सेक्सुअल उन्हें कहा जाता है जो सेक्स के प्रति ना बहुत ज्यादा रुचि रखते हैं और ना एसेक्सुअल होते हैं। यानि ऐसे लोग बहुत कम ही सही लेकिन किसी अन्य जेंडर के प्रति आकर्षित हो सकते हैं।


8.एंड्रोजिनसेक्सुअल…………


एंड्रोजिनसेक्सुअल प्रकार के लोग केवल उन्हीं लोगों के प्रति आकर्षित होते हैं, जिनमें पुरुष और स्त्री दोनों के लक्षण दिखाई देते हैं।


9.एंड्रोसेक्सुअल…………


ऐसे लोग जो केवल मर्दाना लक्षणों के प्रति आकर्षित होते हैं एंड्रोसेक्सुअल कहे जाते हैं। ऐसे लोगों को मर्दाना पुरुष और मर्दाना विशेषताओं वाली महिलाएं दोनों ही भाते हैं।


10.गायनोसेक्सुअल………….


कुछ लोगों को महिलाओं की अदाएं विशेषतौर पर पसंद आती है। ऐसे लोग गायनोसेक्सुअल कहे जाते हैं। इन लोगों को महिलाओं के साथ-साथ महिलाओं के लक्षण वाले पुरुष भी पसंद आते हैं।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!