“पुलिस ने बताया कि कमर-उज-जमां उर्फ डॉक्टर हुरैहा एक पढ़ा-लिखा नौजवान है और उसे कंप्यूटर आदि की अच्छी जानकारी है उसके एक बेटा भी है डीजीपी ने बताया कि इस कामयाबी के लिए एटीएस की टीम को पुरस्कृत किया जाएगा”
कानपुर/उत्तरप्रदेश……….
यूपी की स्पेशल टास्क फोर्स (एटीएस) को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। एटीएस ने गुरुवार की सुबह कानपुर से एक आतंकी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आतंकी हिज्बुल मुजाहिदीन संगठन का सदस्य है। पुलिस ने बताया कि आतंकी गणेश चतुर्थी के मौके पर एक बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे और उसी साजिश के तहत आतंकी को यहां रेकी करने के लिए भेजा गया था।
DGP ने बताया………..
उत्तरप्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह ने बताया कि पुलिस ने कानपुर से हिजबुल मुजाहिदीन के एक आतंकी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आतंकी का नाम
कमर-उज-जमां उर्फ डॉक्टर हुरैहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस को गणेश चतुर्थी के मौके पर आतंकी साजिश के बारे में खुफिया जानकारी मिली थी। आतंकियों की साजिश का पर्दाफाश करने के लिए यूपी एटीएस और एनआईए की मदद ली गई और कमरु जमां को गिरफ्तार किया गया। आतंकी को कानपुर के चकेरी थाना एरिया से गिरफ्तार किया गया है। डीजीपी ने बताया कि कमर-उज-जमां उर्फ डॉक्टर हुरैहा असम के नौगांव का रहने वाला है। उसके पास से मोबाइल फोन और अन्य संदिग्ध सामग्री बरामद हुई है। आतंकी के फोन से कानपुर के मंदिरों के वीडियो मिले हैं। डीजीपी ओपी सिंह ने बताया कि पूछताछ से पता चला है कि आतंकी यहां गणेश चतुर्थी के मौके पर मंदिरों पर हमला करने की साजिश बना रहे थे और इसी साजिश के तहत कमर-उज-जमां उर्फ डॉक्टर हुरैहा को रेकी करने के लिए कानपुर भेजा गया था।
कश्मीर में ली थी आतंकी ट्रेंनिंग………..
पुलिस अधिकारी ने बताया कि कमरु जमां ने कश्मीर के किश्तवाड़ा में आतंकी होने की ट्रेनिंग ली थी और वह चार साल विदेश में भी रहा था। वह फिलिपिंस और आयरलैंड में रहा था। कश्मीर में ओसामा नाम के युवक ने उसे हथियार चलाने की ट्रेनिंग दी थी। हिजबुल से जुड़ने के बाद उसने अपना नाम भी बदल लिया था आतंकी के फोन से उसकी एक तस्वीर भी मिली है जिसमें वह एके-47 के साथ खड़ा दिखाई दे रहा है।
सुरक्षा एजेंसियों को थी इसकी तलाश………..
बता दें कि 9 अप्रैल, 2018 को उक्त आतंकवादी ने अपनी फोटो AK-47 के साथ सोशल मीडिया पर डाली थी, जिसके बाद वह सुर्खियों में आया। उसी समय से सुरक्षा एजेंसियां उसकी तलाश में जुटी हुई थीं। एनआईए के सहयोग से सूचना प्राप्त करते हुए इस आतंकी को आज सुबह शिव नगर, थाना चकेरी से यूपी एटीएस द्वारा गिरफ्तार किया गया।

