शिवपुरी/मध्यप्रदेश…………
बारिश ने सरकार के विकास के तमाम दावों और भ्रष्टाचार की पोल खोल के रख दी मध्यप्रदेश के शिवपुरी की कुनो नदी पर लगभग 8 करोड़ की लागत से बना नवनिर्मित पुल क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके कारण सड़कें पानी से जलमग्न हो गई और श्योपुर का ग्वालियर-शिवपुरी से संपर्क टुटा। पुल के टूटने के बाद बारिश के कारण अब सरकार के बड़े बड़े दावों पर सवाल खड़े होने लगे है। खबर है कि पुल का तीन माह पहले ही लोकार्पण हुआ था।
क्या है मामला………..
दरअसल, शनिवार को छर्च के ग्राम इंदुरखी में कूनो नदी पर बनाया गया आठ करोड़ की लागत का पुल कूनो नदी के पानी का उफान नहीं झेल पाया और वह भरभरा कर ढह गया। इसका लोकार्पण 29 मई 2018 में केंद्रीय मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद नरेंद्र सिंह तोमर द्वारा किया था। मंत्री ने इसे शिवपुरी जिले की पोहरी विधानसभा में विकास का प्रतीक बताया गया था लेकिन सितम्बर के दूसरे सप्ताह तक भी नहीं टिक पाया।
घटिया निर्माण की स्थानिये विधायक ने की थी शिकायत………
इसके निर्माण को लेकर पोहरी विधायक प्रहलाद भारती ने विधानसभा में भी इस पुल के घटिया निर्माण को लेकर प्रश्न उठाया था साथ ही इसकी शिकायत भी की थी कि इस पुल का निर्माण घटिया स्तर का किया जा रहा है। लेकिन अधिकारियों ने इस पर ध्यान नही दिया और शनिवार को पुल ने सरकार के दावों की सारी पोल खोल कर रख दी। घटना के बाद सरकार के माथे पर चिंता की लकीरें उभर आई है, चुनावी साल में सरकार अपने ही कारनामों को लेकर घिरती नजर आ रही है।
