HomeNews Headlinesसंशोधित SC/ST विधयक के विरोध में सवर्णों ने नेताओं को घेरा,काले झंडे...

संशोधित SC/ST विधयक के विरोध में सवर्णों ने नेताओं को घेरा,काले झंडे तो कहीं सड़कों पर उतरे लोग

श्योपुर/अशोकनगर/मुरैना/नीमच/मप्र…………


शहर के बाजार में सामान्य वर्ग के व्यापारियों ने गुरुवार को अपनी-अपनी दुकानों के बाहर पोस्टर चिपकाए हैं। इन पोस्टर पर लिखा है- मैं सामान्य वर्ग से हूं। कृपया कोई भी राजनीतिक दल वोट मांग कर शर्मिंदा न करें। वोट फॉर नोटा। ऐसा शहर के कई व्यापारियों ने कर रखा है। उनका स्पष्ट कहना है कि हमसे कोई वोट मांगने न आए। हम किसी भी राजनीतिक दल के प्रत्याशी को वोट नहीं देंगे। वह दूसरे लोगों को भी चुनाव में नोटा का विकल्प चुनने के लिए कह रहे हैं।



क्या है मामला…………


दरअसल, एससी-एसटी कानून पर केंद्र सरकार की ओर से लाए गए अध्यादेश व इस संबंध में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बयान के बाद सवर्ण समाज की ओर से विरोध किया जा रहा है। इसके साथ ही आरक्षण खत्म करने की मांग में भी तेजी आ गई है। इसके अलावा देर शाम खेड़ापति हनुमान मंदिर पर सरकार की सद्बुद्धि के लिए सवर्ण समाज ने यज्ञ भी किया। वहीं राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता विजेन्द्र सिंह श्योपुर पहुंचे। उन्होंने प्रेसवार्ता कर कहा कि आरक्षण को लेकर वे ग्वालियर में 4 सितंबर को धरना-प्रदर्शन करेंगे। आरक्षण की समीक्षा को लेकर यह आंदोलन किया जा रहा है।



इधर अशोकनगर में हंगामा,नीमच में सांसद का हाथ पकड़ा……….



प्रदेश में एससी-एसटी आरक्षण के विरोध में ज्योतिरादित्य सिंधिया को काले झंडे दिखाने जा रहे लोगों पर पुलिस ने लाठियां बरसाई थीं। दूसरे जिलों में भी एससी-एसटी एक्ट के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इधर नीमच में भाजपा सांसद सुधीर गुप्ता का हाथ पकड़कर उनसे जवाब मांगा गया।



भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा काले झंडे दिखाए……….


इधर मुरैना में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा को सवर्णों के विरोध का सामना करना पड़ा लोगों ने उन्हें काले झंडे दिखाए साथ चूड़ियां भेंट करने की कोशिश की लेकिन गाड़ी के काँच न खोलने पर चूड़ियां गाड़ी के ऊपर रख दी लोगों में आक्रोश इतना था कि मोदी मुर्दाबाद के नारे लगाने में भी लोग नही चुके।


वीडियो देखें………..



 

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!