HomeNews Headlinesजनता के बीच सीधी पकड़ बनाकर,खुफिया तंत्र विकसित करने में जुटे जिले...

जनता के बीच सीधी पकड़ बनाकर,खुफिया तंत्र विकसित करने में जुटे जिले के दो एसपी

भोपला/मध्यप्रदेश………..


प्रदेश में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए जिले के दो एसपी जनता के बीच अपनी पहुंच बनाकर अपना खुफिया तंत्र विकसित कर रहे हैं। जिससे उन्हें अपराधों पर अंकुश लगाने के साथ आमजन के बीच लोकप्रियता भी हासिल हो रही है। जी हाँ हम बात कर रहें है जबलपुर एवं ग्वालियर पुलिस अधीक्षकों की दोनों जिलों के एसपी जनता के बीच सीधी पकड़ बनाने में जुटे हैं। इसके लिए उन्होंने आम जनता में खुद के नंबर बांट दिए हैं। साथ ही किसी भी स्थिति में सीधे फोन करने को कहा है। ग्वालियर एसपी नवनीत भसीन ने तो बाकायदा एक टीम बना दी है, जो फोन पर अपराध की सूचना मिलने पर दबिश देगी। इसी तरह जबलपुर एसपी अमित सिंह ने भी अपना नंबर बांट दिया है। उन्होंने महिलाओं एवं बच्चियों से कहा है कि छेड़छाड़ की घटना होने पर सीधे कॉल करें। 


भिंड में सफल रहा भसीन का परीक्षण………..


नवनीत भसीन ने भिंड एसपी रहते पुलिस का नेटवर्क खड़ा किया था। इसके लिए उन्होंने जिले के 900 से ज्यादा गांवों में विजिटिंग कार्ड ग्रामीणों को बांटे। जिसका परिणाम यह रहा कि अपराध की सूचना सीधे एसपी भसीन को मिलती और तत्काल पुलिस मौके पर पहुंचती। भसीन के रहते भिंड में संगीन अपराधों का  ग्राफ घटकर आधा रह गया था। भसीन ने यही फंडा खंडवा एसपी रहते अपनाया। अब ग्वालियर में वे खुफिया तंत्र मजबूत करने में लगे हैं। यही कारण है की ग्वालियर में एसपी का पदभार ग्रहण करने के बाद लगातार क्राइम ग्राफ में कमी आ रही है।


एसपी अमित सिंह ने कहा बर्दाश्त नही होगी छेड़छाड़ की घटनाएं……….


जबलपुर एसपी अमित सिंह ने एक कार्यक्रम में महिलाओं को आत्मसम्मान के साथ जीने का पाठ पढ़ाया। साथ ही कहा कि नशे का मिलकर सामूहिक बहिष्कार करें। उन्होंने अपना नंबर नोट कराते हुए कहा कि महिला-बच्चियों के साथ कोई भी छेडख़ानी होती है तो सीधे मुझे संपर्क करे। अमर्यादित व्यवहार का डटकर विरोध करें। पुलिस उनके साथ है।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!