HomeNews Headlinesआफत की बारिश:जलमग्न हुआ ग्वालियर,वहीं मुरैना में दीवार ढह जाने से महिला...

आफत की बारिश:जलमग्न हुआ ग्वालियर,वहीं मुरैना में दीवार ढह जाने से महिला की मौत

ग्वालियर/मुरैना/मप्र…………


बारिश के लिए तरस रहे ग्वालियर में मूसलाधार बारिश की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि स्वर्णरेखा नदी में बाढ़ आ गई है। नदी के किनारे रखीं कई कारें, बाइक और सामान बाढ़ में बह गया। स्वर्णरेखा नदी ग्वालियर शहर के मध्य से बहती है। खबर आ रही है कि संडे को हुई बारिश से शहर का जन-जीवन अस्तव्यस्त हो गया। कई बस्तियों में जलभराव हो गया। वहीं एक नाले के पास खड़ी कार बह गई।




शहर की तरुण विहार कॉलोनी थाटीपुर, सिकंदर कंपू 12 बीघा,पुरानी छावनी और गोल पहाडिय़ा क्षेत्र में लोगों की घरों में पानी भर गया। शहर में बहने वाली स्वर्ण रेखा नदीं में इतना पानी आ गया कि इसमें कई वाहन बहने की खबर है। बारिश से पदमा स्कूल की दीवार भी ढह गई। निचली बस्तियों में बुरे हालत हैं। घरों में रखा खाने पीने का सामान और राशन पानी में डूब गया। इन घरों में पानी भरने से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है जिसको लेकर उन्होंने गोल पहाडिय़ा क्षेत्र में जाम लगा दिया।


दीवार के ढह जाने से महिला की दबकर मौत………..


वहीं मुरैना में बारिश के चलते एक मकान की दीवार ढह गई, जिसमे दबकर एक महिला की मौत हो गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक सिविल लाइन थाना क्षेत्र के तहत फद्दीपुरा गांव में सुबह से तेज बारिश हुई। बारिश के बाद एक घर की दीवार ढह गई,जिसमे 22 वर्षीय रचना पत्नी बनवारी कुशवाह दब गई। परिजनों ने महिला को अस्पताल पहुँचाया जहा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मलबे में दबे रहने के कारण महिला ने दम तोड़ दिया जब तक परिवार के व आसपास के लोग रचना को मलबे से निकालते तब तक उसकी मौत हो गई।


मौसम विभाग के अनुसार…………..


मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बने शक्तिशाली सिस्टम के अलावा मानसून द्रोणिका भी सामान्य स्थिति में ग्वालियर से होकर गुजर रही है। उत्तरी मप्र पर एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। एक दिन पहले गुजरात से राजस्थान की तरफ शिफ्ट हुआ ऊपरी हवा का चक्रवात लौटकर साउथ गुजरात पर आ गया है। इससे मप्र को अरब सागर से भी नमी मिलना शुरु हो गई है। मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया मौजूदा सिस्टम के कारण मानसून को ऊर्जा मिलने लगी है। इस वजह से रविवार से राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में तेज बौछारें पड़ने की पूरी उम्मीद है।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!