HomeNews Headlinesप्रसाद में मिले नारियल को सिंधिया ने चलती कार से सड़क पर...

प्रसाद में मिले नारियल को सिंधिया ने चलती कार से सड़क पर फेंका

“सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होते ही ज्योतिरादित्य सिंधिया के लोग खिलाफ हो गए हैं,और उनकी कटु आलोचना करते हुए कह रहे हैं कि अगर प्रसाद का अपमान ही करना था तो उसे उन्हें स्वीकार ही नही करना था”



पन्ना/मध्यप्रदेश……….


मध्यप्रदेश कांग्रेस के बड़े कद्दावर नेता और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का भी नाम विवादों में आ गया है। सिंधिया पर आरोप हैं कि मन्दिर में मिला प्रसाद का नारियल उन्होंने चलती कार से बाहर सड़क पर फेंक दिया और देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया। इस वीडियो में दिख रहा है कि कार में बैठे सिंधिया को एक कार्यकर्ता मन्दिर का प्रसाद नारियल भेंट करता है। ज्योतिरादित्य इस नारियल को स्वीकार कर लेते हैं। लेकिन थोड़ा आगे बढ़ते ही वह इस नारियल को कार से निकालकर नीचे फेंक देते हैं।


क्या है मामला……….


दरअसल मध्य प्रदेश के खजुराहो से निकलकर ज्योतिरादित्य अपने काफिले के साथ रीवा जा रहे थे। इसी दौरान छतरपुर जिले के कांग्रेस कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए सड़क के दोनों तरफ खड़े थे। इस दौरान कोई कार पर फूल फेंक रहा था तो कोई उन्हें भेंट दे रहा था। इसी दौरान एक उत्साही कांग्रेस कार्यकर्ता ने सिंधिया को पन्ना के भैरोटेक बाबा मंदिर का प्रसाद नारियल भेंट कर दिया। सिंधिया ने उस नारियल को स्वीकार कर लिया।

लेकिन वायरल हो रहे वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि सिंधिया ने उस नारियल को निकालकर चलती कार से बाहर फेंक दिया। नारियल के फेंके जाने के बाद सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे अपने पैरों के बीच दबा लिया। ताकि लोग उसे देख न सकें। लेकिन इस पूरे वाकये को किसी राहगीर ने अपने मोबाइल कैमरे से शूट किया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!