मेरठ/मध्यप्रदेश…….
मेरठ पुलिस को उस समय एक बड़ी सफलता हाथ लगी जब इंचौली थाना क्षेत्र में एक तस्कर को तमंचों और कारतूसों के जखीरे के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि इस दौरान उसका एक साथी मौके से फरार हो गया एसएसपी राजेश पांडेय ने खुलासा करते हुए बताया कि इंचौली पुलिस ने मुखबिर की सूचना चेकिंग अभियान चलाया।
एसएसपी ने मीडिया को बताया…….
एसएसपी ने बताया कि आरोपी के पास से तीन तमंचों सहित 500 जिंदा कारतूस व एक स्कूटी बरामद किया गया है। उसके दूसरे साथी की तलाश की जा रही है फिलहाल पुलिस इस तस्कर नेटवर्क के आकाओं और उनकी जड़ें खोंदने में लग गई है। पुलिस उस जगह की भी तलाश कर रही है जहां यह कारतूस बनाए जा रहे हैं
इस दौरान जमालपुर रोड की मीठेपुर पुलिया पर स्कूटी से आ रहे दो युवकों को रुकने का इशारा किया गया। तभी स्कूटी सवार एक युवक हाथों में थामा हुआ एक थैला खेत में फेंककर फरार हो गया। वहीं उसके दूसरे साथी को स्कूटी सहित दबोच लिया गया। स्कूटी की तलाशी लेने पर उसमें से तीन तमंचे और एक थैले में 315 बोर के 360 जिंदा कारतूस बरामद हुए।
वहीं फरार हुए युवक द्वारा फेंके गए थैले में भी 140 कारतूस बरामद हुए। दबोचे गए युवक ने अपना नाम इलियास पुत्र जमील अहमद निवासी पीरदादा, मुरादाबाद बताया। इलियास ने बताया कि फरार होने वाला जिया उर्फ जियाउल पुत्र कासिम निवासी लावड़ था। इलियास के मुताबिक वह पिछले काफी समय से बरेली से कारतूस खरीदकर उन्हें दस रुपए के मुनाफे पर जिया को बेचता था। रविवार को भी वह जिया को कारतूस देने आया था।
