HomeNews Headlinesगृहमंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह को मिली जान से मारने...

गृहमंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह को मिली जान से मारने की धमकी,मांगी रंगदारी

बता दें कि पिछले कुछ दिनों में बीजेपी के विधायकों और नेताओं को वाट्सएप के जरिये धमकी मिल रही है साथ ही उनसे रंगदारी की मांग भी की जा रही है अब तक 24 से अधिक बीजेपी विधायकों और नेताओं को धमकियां मिल चुकी हैं इस मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन भी किया गया है लेकिन अभी तक आरोपी तक पुलिस नहीं पहुंच पाई है”



नई दिल्ली…….


बीजेपी के विधायकों और नेताओं को फोन पर धमकी मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है कई बीजेपी विधायकों को धमकी मिलने के बाद अब गृह मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे और नोएडा से बीजेपी विधायक पंकज सिंह को भी फोन पर धमकी मिलने का मामला शनिवार को सामने आया है उन्‍हें 22 मई को वाट्सएप के जरिये धमकी दी गई। पहले उन्‍हें वाट्सएप पर कॉल की गई, जो उन्‍होंने रिसीव नहीं की इसके बाद धमकी देने वाले ने वाट्सएप पर मैसेज करके उन्‍हें धमकी दी बताया जा रहा है कि पंकज सिंह से 10 लाख रुपये रंगदारी के रूप में मांगे गए हैं। पंकज सिंह ने वाट्सएप पर धमकी मिलने के बाद नोएडा के पुलिस अधिकारियों को सूचित किया इस पर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

माना जा रहा है कि आरोपी साइबर विशेषज्ञ है, जो इन घटनाओं को अंजाम दे रहा है। यूपी के विधायकों से वाट्सएप के जरिये रंगदारी मांगने का मामला सामने आने के बाद पुलिस विभाग सतर्क हो गया है। पूरे मामले की छानबीन में शुरू कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक, साइबर सेल और एसटीएफ मामले की जांच कर रही है।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!