भोपाल/मध्यप्रदेश………
राज्य शासन ने आज भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों के तबादला आदेश जारी कर दिए। गृह विभाग ने एडीजी (ADG) स्तर के 10 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किये हैं। जिसके अंतर्गत मुकेश जैन को परिवहन आयुक्त बनाया गया है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जैन पहले दिल्ली में विशेष कर्तव्य अधिकारी थे। अब उनकी सेवाएं परिवहन विभाग को सौंपी गई है। राज्य सरकार ने लिफाका कांड के बाद परिवहन आयुक्त वी मधुकुमार बाबू को हटा दिया है। आईपीएस के अन्य तबादलों में अन्वेश मंगलम को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रशासन बनाया गया है।
लिस्ट देखें…………

