HomeNews Headlinesधूमेश्वर महादेव पर तीन युवकों की सिंध नदी में डूबने से मौत,परिजनों...

धूमेश्वर महादेव पर तीन युवकों की सिंध नदी में डूबने से मौत,परिजनों को 4 लाख की सहायता

ग्वालियर/मध्यप्रदेश………

मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के भितरवार क्षेत्र स्थित धूमेश्वर महादेव मंदिर के दर्शन करने आये तीन युवक नहाने के दौरान सिंध नदी के गहरे कुंड में डूबने से मौत हो गई। पुलिस को उनके कपड़े और अन्य सामान नदी के किनारे मिला जिससे इनकी पहचान हुई। पुलिस ने इनकी खोजबीन के लिये गोताखोरों को लगाया और एनडीआरएफ की टीमें भी बुलाई गई पुलिस और प्रशासन के अधिकारी खबर मिलने पर मौके पर आ गये थे। बाद में पहुंची एनडीआरएफ की टीमों ने नदी में उतर कर भरपूर प्रयास किये और मंदिर से कुछ आगे तीनों युवकों के शव मिल गये जिंन्हे बाहर निकाल लिया गया हैं। भितरवार थाना पुलिस ने तीनों युवकों के शवों को पीएम के लिये रवाना कर मर्ग कायम कर लिया है और प्रकरण जांच में ले लिया हैं। बताया जाता है मंदिर के आगे नदी में पानी झरने के रूप में करीब 100 फुट से अधिक नीचे गिरता हैं।

क्या है पूरा मामला………………

प्राप्त जानकारी के अनुसार,सावन का सोमवार और सोमवती अमावस्या पर आज भितरवार के धूमेश्वर महादेव मंदिर पर भारी भीड़ पहुंची थी बताया जाता है वहां आने वाले दर्शनार्थी मंदिर के पास बहने वाली सिंध नदी में नहा भी रहे थे कुछ लोंगो ने देखा कि नदी के किनारे तीन युवक नहाते नहाते आगे निकल गये और नजारों से ओझल हो गये बाद में कुछ लोगों ने नदी के किनारे कपड़े हेलमेट जूते और अन्य सामान देखा तो उन्हें शक हुआ। बाद में जब पुलिस को पता चला तो उन्होंने खोजबीन के साथ आसपास पूछताछ की नही मालूम होने पर जब पुलिस ने कपड़ों की तलाशी ली तो जानकारी मिली कि यह तीनों युवक ग्वालियर के चन्द्रबदनी नाके पर रहने वाले थे जिनके नाम दीपक प्रजापति, विशाल चौरसिया और हैप्पी शर्मा बताये जाते है इन तीनो की 20 -22 साल के आसपास थी। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और गोताखोरों को इन युवकों की खोजबीन के लिये नदी में लगाया बाद में एनडीआरएफ की टीमें भी मौके पर पहुंच गई जिन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन कर तीनों युवकों के शवों को नदी से बाहर निकाला। इस बीच पुलिस नेे मृतक युवकों के परिजनों को भी खबर करदी थी वह भी वहां आ गये थे। संभावना है कि नहाने के दौरान यह तीनों युवक अंजाने में इसी हिस्से में आ गये और यह बड़ा हादसा हो गया लेकिन पुलिस तैनात होने के बावजूद यह घटना हो गई इससे पुलिस की कार्यविधि पर भी सबालिया निशान लगते हैं।

पीड़ित परिवारों को 4–4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता………..

कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने घटना के संबंध में बताया है कि भितरवार तहसील में धूमेश्वर मंदिर के पास नदी में नहाते समय तीन युवाओं के डूबने की सूचना मिलने पर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी एनडीआरएफ टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुँचे और तीनों युवाओं के शव निकाल लिए गए हैं। इस घटना में मृत हुए तीनों युवाओं के परिजनों को 4 – 4 लाख रूपए की सहायता प्रदान की जायेगी। मृत हुए तीनों युवा ग्वालियर के चंद्रबदनी नाका निवासी हैं। जिन युवाओं की मृत्यु हुई है उसमें हैप्पी शर्मा पुत्र कमलेश शर्मा उम्र 20 साल, दीपक प्रजापति पुत्र बलवंत उम्र 21 साल और विशाल चौरसिया पुत्र लक्ष्मण उम्र 20 साल शामिल हैं।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!